छत्रपति संभाजीनगर में घर का सपना होगा पूरा, महापालिका की बड़ी पहल; 22 मई तक राशि जमा करने के निर्देश
PM Awas Yojana: छत्रपति संभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरकुल योजना विकास मेला आयोजित किया जा रहा है। चयनित लाभार्थियों को 22 मई तक राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
- Written By: रूपम सिंह
आवास योजना (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Municipal Housing Scheme: छत्रपति संभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिक से अधिक नागरिकों को अपने सपनों का घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापालिका प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है। इसी क्रम में महापालिका की ओर से घरकुल योजना विकास मेले का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही कला दालन, टाउन हॉल में पूर्णकालिक जानकारी केंद्र भी शुरू किया गया है।11 मई को महापालिका आयुक्त अमोल येडगे ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि महापालिका की ओर से 27 मार्च को लाभार्थियों के लिए लॉटरी निकाली गई थी। चयनित लाभार्थियों को 22 मई तक राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे। अब तक 130 नागरिकों ने राशि जमा कर दी है।
कला दालन में पूर्णकालिक जानकारी केंद्र शुरू
शेष लाभार्थियों को भी 22 मई तक 10 प्रतिशत राशि जमा कर सहयोग करने का आवाहन किया गया है। शहर के अन्य नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए महापालिका ने लॉटरी प्रक्रिया शुरू की है। अब तक 201 नागरिकों ने आवेदन किए हैं, जबकि 151 नागरिकों ने 5 हजार रुपये की राशि जमा की है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है। महापालिका प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से योजना का लाभउठाकर अपने अधिकार के घर का सपना साकार करने की अपील की है।
18 मई तक आवेदन की सुविधा
छत्रपति संभाजीनगर महापालिका की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना कुल पांच स्थानों पर लागू की जा रही है। हसूल परियोजना में अब तक 350 नागरिकों ने आवेदन किया है, जिनमें से 12 नागरिकों ने 10 प्रतिशत राशि जमा की है। पड़ेगांव परियोजना में 404 नागरिकों ने आवेदन दाखिल किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फिजूल खर्च पर रोक! ईंधन संकट के बीच महापालिका का बड़ा फैसला, वाहन उपयोग होगा सीमित
बैंकिंग सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ OTP नहीं! डिजिटल बैंकिंग में आएगा मल्टी लेयर सिक्योरिटी सिस्टम
वर्धा में 11वीं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू; 13 हजार छात्र और 23 हजार सीटें, विज्ञान संकाय में बढ़ी होड़
छत्रपति संभाजीनगर: सलीम अली सरोवर बदहाली की कगार पर, 4 करोड़ का सौंदर्यकरण फेल?
इनमें से 17 नागरिकों ने 10 प्रतिशत राशि जमा की है। सुंदरवाडी 09 और 10 परियोजना के अंतर्गत 1695 आवेदनों में से 68 नागरिकों ने राशि जमा की है। तिसगांव 225-1 परियोजना में 605 आवेदन प्राप्त हुए है, जिनमें से 15 नागरिकों ने राशि जमा की है। वहीं तिसगांव 227-1 परियोजना में 584 नागरिकों ने आवेदन किए है तथा 18 नागरिकों ने 10 प्रतिशत राशि का भुगतान किया है।
यह भी पढ़ें:- बैंकिंग सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ OTP नहीं! डिजिटल बैंकिंग में आएगा मल्टी लेयर सिक्योरिटी सिस्टम
3638 आवेदन दाखिल
- महापालिका प्रशासन के अनुसार अब तक कुल 3638 नागरिकों ने आवेदन दाखिल किए है, जबकि 130 नागरिकों ने 10 प्रतिशत राशि जमा कर प्रक्रिया पूरी की है। लाभार्थी, बैंक, विकासक और महापालिका एक ही छत के नीचे।
- महापालिका आयुक्त अमोल देहगे की संकल्पना के अनुसार अब लाभार्थी, बैंक, विकासक और महापालिका प्रशासन एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे।
- महापालिका आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पर तथा उप आयुक्त अपर्णा बेटे के मार्गदर्शन में कला दालन, टाउन हॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी पूर्णकालिक जानकारी केंद्र शुरू किया गया है।
- इस केंद्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं। यहां नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, बैंक ऋण संबंधी मार्गदर्शन तथा योजना से जुड़ी सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
