संभाजीनगर मनपा बैठक: 6.99 करोड़ के विकास प्रस्ताव पर होगी चर्चा; स्थायी समिति में कई अहम प्रस्ताव
Sambhajinagar Municipal Corporation Meeting: संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में 6.99 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे जाएंगे। संपत्ति कर में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
- Written By: अंकिता पटेल
मनपा बैठक, स्थायी समिति( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Development Projects: छत्रपति संभाजीनगर मनपा स्थायी समिति की दूसरी सभा सोमवार, 13 अप्रैल को सभापति अनिल मकरिये की अध्यक्षता में होने जा रही है। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों के लिए 6 करोड़, 99 लाख रुपए के 16 व चिकित्सा प्रतिपूर्ति के 4 प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखे गए हैं।
आगामी वित्त वर्ष के लिए संपत्ति कर में कोई वृद्धि नहीं की गई है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कररचना यथावत रखी गई है। बकाया कर पर लगने वाला दंड और अन्य शुल्क भी जस की तस स्वीकृति के लिए रखा गया है।
यही नहीं, बजटीय सभा के इतिवृत्त को भी स्वीकृति दी जाएगी। साढ़े पांच वर्ष तक प्रशासक राज के बाद मनपा में जनप्रतिनिधियों के पदभार संभालने के बाद कामकाज में गजब की तेजी आई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
पुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
महापौर समीर राजूरकर की अगुवाई में पहली बैठक में आवश्यक विषयों को मंजूरी दी गई। अब स्थायी समिति के सामने विकास कार्यों के प्रस्ताव बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
सोमवार को सभापति मकरिये की अध्यक्षता में आहूत सभा में प्रशासन ने शहर की बुनियादी सुविधाओं की मजबूती के लिए विभिन्न प्रस्ताव पेश किए हैं। इन प्रस्तावों में प्रमुख रूप से गोलवाड़ी में सड़क का मजबूतीकरण, मुकुंदवाड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य, विद्या नगर में उद्यान का नवीनीकरण, विभागीय क्रीड़ा संकुल में एथलेटिक्स मैदान के लिए 500 केवीए क्षमता के सबस्टेशन का समावेश है।
एसटीपी की मरम्मत के लिए 4 करोड़
सलीम अली सरोवर में सौवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत के लिए 4 करोड़, 4 लाख रुपए का खर्च प्रस्तावित किया गया है। रोजेबाग क्षेत्र में कंक्रीट सड़क, सिद्धार्थ उद्यान में तरणताल के निकट प्रेक्षक गैलरी की मरम्मत, शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात सूचना फलक लगाने का प्रस्ताव पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें:-Chhatrapati Sambhajinagar: गर्मी में बढ़ी भीड़, यात्रियों को राहत; कोयंबटूर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू
इन विकास कार्यों का है समावेश सड़कों की मरम्मत व विस्तारीकरण, उद्यानों के नवीनीकरण, क्रीड़ा सुविधाओं, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की देखभाल, यातायात की सुरक्षा के लिए साइनबोर्ड आदि कार्यों का समावेश प्रस्तावों में कर इसके लिए 6 करोड़, 99 लाख रुपए की निधि प्रस्तावित की गई है।
