ठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
Thane Hoarding Collapse: ठाणे में होर्डिंग गिरने की घटनाओं पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सख्त रुख अपनाया है। मनपा ने रोनक एड का लाइसेंस रद्द कर कंपनी और इंजीनियर पर FIR दर्ज कराई है।
- Written By: रूपम सिंह
ठाणे होर्डिंग हादसा, एकनाथ शिंदे डिजाइन इमेज (सोर्स-सोशल मीडिया)
Thane Hoarding Action Eknath Shinde Orders: ठाणे शहर के ओसवाल पार्क इलाके में बड़े होर्डिंग्स एवं इस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर तीन हाथ नाका के पास फुट ओवर ब्रिज पर लगे जन्मदिन के एक बडे बैनर के अचानक गिरने के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शहर में बिना इजाजत वाले होर्डिंग्स को तुरंत हटाने एवं सभी बड़े होर्डिंग्स का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने का सख्त निर्देश दिया है।
उपमुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद मनपा प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। पिछले दिनों ओसवाल पार्क इलाके में हुए होर्डिंग्स हादसे के लिए मे। रोनक एड का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। साथ ही विज्ञापन कंपनी व स्ट्रक्चरल इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
गौरतलब हो वर्तक नगर प्रभाग समिति क्षेत्र अंतर्गत के सुभाष नगर इलाके के ओसवाल पार्क में रोड डिवाइडर में लगा एक अधिकृत कैंटिलीवर टाइप बड़ा होर्डिंग पिछले सप्ताह सोमवार 6 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे गिर गया था। भारी बारिश की वजह से छुट्टी का दिन होने के कारण इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
महबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
महाराष्ट्र में बजट प्रबंधन पर CAG की रिपोर्ट से मची हलचल, स्वास्थ्य विभाग का 78% बजट खाली; सीएम फडणवीस सख्त
इथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर सियासत तेज; E-20 पेट्रोल के खिलाफ नागपुर में AAP का मोर्चा, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
NCP में पावर वॉर! पार्टी नेता उठाए सुनेत्रा के नेतृत्व पर सवाल, आखिर क्या चल रहा है खेल?
लेकिन प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। यह मामला अभी ताजा ही था कि सोमवार 13 जुलाई को ठाणे के इस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर तीन हाथ नाका के फुट ओवर ब्रिज पर लगा एक जन्मदिन का बड़ा बैनर अचानक नीचे से गुज़र रहे एक मोटर सायकिल सवार के ऊपर गिर गया। इस दुर्घटना में मोटर सायकिल सवार की जान बाल-बाल बच गईं। घटना की जानकारी होने के बाद उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मनपा आयुक्त सौरभ राव को फोन करके शहर में सभी बिना इजाजत वाले होर्डिंग्स तुरंत हटाने का आदेश दिया।
साथ ही उपमुख्यमंत्री ने शहर में सभी बड़े होर्डिंग्स का तुरंत स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के भी सख्त निर्देश दिए। मानसून के दौरान हवा और बारिश के कारण ऐसा कोई हादसा दोबारा न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि खतरनाक होर्डिंग्स और गैर-कानूनी होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उपमुख्यमंत्री शिंदे के निर्देश के तुरंत बाद मनपा का अमला अभियान में जुट गया है।
दुर्घटना की हो रही जांच
ओसवाल पार्क इलाके में रोनक एड। अधिकृत रूप से होर्डिंग्स लगाया था। ठाणे महानगरपालिका की चौक सौदींकरण योजना के तहत अलग-अलग चौराहों के ब्यूटीफिकेशन के बदले में रोनक एड। कंपनी को यह होर्डिंग लगाने की अनुमति दी गयी थी।
मजे की बात यह है कि एडवर्टाइजिंग कंपनी ने 6 जून, 2026 को महानगरपालिका कार्यालय में होर्डिंग की पडेटेड स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट जमा की थी और यह ऑडिट रिपोर्ट एक स्ट्रक्चरल इंजीनियर ने सर्वे कर के तैयार की थी। ‘स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट’ जमा होने के बाद होर्डिंग गिरने की घटना को मनपा ने गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है।
अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ विशेष जांच अभियान
मनपा ने संबंधित होर्डिंग की परमिशन तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी है। साथ ही, मे। रोनक एड और संबंधित स्ट्रक्चरल इंजीनियर के खिलाफ इंडियन पीनल कोड (बीएनएस), 2023 की धारा 125 के तहत चितलसर-मानपाडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। ठाणे मनपा की तरफ से शहर के सभी अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ एक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ेः- महाराष्ट्र में बजट प्रबंधन पर CAG की रिपोर्ट से मची हलचल, स्वास्थ्य विभाग का 78% बजट खाली; सीएम फडणवीस सख्त
दो होर्डिंग्स हटाये गए
इस इंस्पेक्शन के दौरान, यह देखा गया कि दो स्थानों पर होर्डिंग्स खतरनाक हालत में थे। संभावित हादसों के खतरे से बचने के लिए संबंधित होर्डिंग्स पर लगे विज्ञापन तुरंत हटा दिए गए। इसके अलावा, शहर के सभी एडवरटाइजिंग लाइसेंस होल्डर्स को अपने होर्डिंग्स की स्ट्रक्चरल मजबूती की जांच कराने, मानसून के दौरान जरूरत के हिसाब से विज्ञापन हटाने और बिजली की लाइटिंग और वायरिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
मनपा प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि नागरिकों की सुरक्षा को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि होर्डिंग्स की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा, मनपा की तरफ से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि शहर के सभी होर्डिंग्स की नियमित जांच करके नियमों का उल्लंघन करने वाली एडवरटाइजिंग एजेंसियों के खिलाफ सख्त प्रशासकीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
