प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

मनपा चुनाव पर हाई-टेक पहरा, 537 बूथों पर वेबकास्टिंग; 15 जनवरी को मतदान, संवेदनशील बूथ पर 24×7 नजर

Polling Booth Security: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव में निष्पक्ष मतदान के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। 15 जनवरी को 537 मतदान कक्षों में वेबकास्टिंग से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

अंकिता पटेल

Election Commission: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका की सार्वत्रिक चुनाव 2025-2026 के अंतर्गत 15 जनवरी को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक और सख्त तैयारियां की हैं।

आधुनिक तकनीक के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने की व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।

महानगरपालिका आयुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी जी. श्रीकांत के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार शहर के सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग कैमरे लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार 537 मतदान कक्षों के भीतर वेबकास्टिंग कैमरे स्थापित किए गए हैं।

537 मतदान केंद्रों के बाहर भी लगाए गए कैमरे

मतदान के दौरान होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही 537 मतदान केंद्रों के बाहर भी वेबकास्टिंग कैमरे लगाए गए है, जिससे प्रवेश और निकास की स्थिति, मतदाताओं की आवाजाही और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।

इस प्रकार कुल 1074 वेबकास्टिंग कैमरों के माध्यम से पूरे शहर में मतदान प्रक्रिया की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। इन सभी कैमरो का सीधा प्रसारण स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में किया जाएगा।

स्मार्ट सिटी कार्यालय से एक ही स्थान पर बैठकर सभी मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा सके, प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, स्मार्ट सिटी कार्यालय में विशेष नियंत्रण कक्ष तैयार किया गया है, जहां प्रशिक्षित अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी तैनात रहेंगे।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें