मनपा चुनाव: 42 मतदान केंद्र संवेदनशील, CCTV से होगी कड़ी निगरानी; 1,264 केंद्रों पर विशेष व्यवस्था

Sensitive Polling Booths: संभाजीनगर मनपा चुनाव में 42 मतदान केंद्र संवेदनशील और 10 क्रिटिकल घोषित किए गए हैं। सभी पर सीसीटीवी व वेबकास्टिंग के जरिए स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।
Municipal elections: 42 polling stations declared sensitive, to be under strict CCTV surveillance; special arrangements at 1,264 centers.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Sambhajinagar Corporation Election Security: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी शहर के संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी मनपा को सौंपी है। 42 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए जाने से उन पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।

यही नहीं, मनपा चुनाव के लिए शहर में 363 इमारतों में कुल 1,264 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार जिन्सी क्षेत्र में 1, बेगमपुरा क्षेत्र में 4 व पुंडलिक नगर क्षेत्र में 7 मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में शामिल हैं।

मनपा ने जिला व पुलिस विभाग से संवेदनशील व क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सूची मांगी थी। इसके तहत जिला प्रशासन ने 10 क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सूची मनपा को सौंपने के बाद इन सभी क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी वेबकास्टिंग की जाएगी। ये सीसीटीवी कैमरे स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल रूम से जोड़कर मतदान प्रक्रिया पर रियल-टाइम नजर रखी जाएगी।

इन केंद्रों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

मनपा प्राथमिक शाला मुकुंदवाडी (कक्ष क्रमांक 7), सिडको एन-9 स्थित वीआर स्कॉलरडन स्कूल/बलिराम पाटील हाईस्कूल क्षेत्र, रोजाबाग स्थित मौलाना आजाद पोस्ट ग्रेजुएट एंड रिसर्च सेंटर (लेक्चर हॉल), मौलाना आजाद साइंस बिल्डिंग स्टाफ रूम, रोजाबाग, सातारा क्षेत्र स्थित शांतिनिकेतन प्राथमिक शाला (पूर्व भाग कक्ष क्रमांक 1 व 2, पश्चिम भाग कक्ष क्रमांक 2), रावरसपुरा स्थित मनपा प्राथमिक शाला पड़ेगांव कॉलोनी (कक्ष क्रमांक 2), जालना रोड स्थित सिंचन भवन में मुख्य अभियंता जलसंपदा कार्यालय का पश्चिम भाग मतदान केंद्र, सिडको एन-7 स्थित मातोश्री रमाबाई आंबेडकर हाईस्कूल (पूर्व भाग कक्ष क्रमांक 2), सिडको एन-6 स्थित द वर्ल्ड स्कूल (पश्चिम साइड कक्ष क्रमांक 2),

टाउन सेंटर सिडको स्थित किलबिल बालक मंदिर सिडको एन-4 (दक्षिण साइड कक्ष क्रमांक 2), मनपा केंद्रीय शाला बेगमपुरा, अमर प्राथमिक शाला संजय नगर बायजीपुरा (कक्ष क्रमांक 1), मनपा शाला इंदिरा नगर बायजीपुरा, मनपा शाला नारेगांव (कक्ष क्रमांक 2 व 3), मनपा उर्दू शाला नारेगांव, मनपा शाला विकलथाना, गणपतराव जगताप विद्यालय राजनगर (कक्ष क्रमांक 1), जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय भारत नगर, मिडिल मॉडल हाईस्कूल गांधीनगर (कक्ष क्रमांक 3 व 4), गुजराती विद्या मंदिर खाराकुओं (कक्ष क्रमांक 4), संस्कृतिक मंडल बीपीएड कॉलेज, महाराष्ट्र हिंदी महाविद्यालय गांधीनगर संग अन्य केंद्रों का समावेश है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com