- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Election Money Distribution Allegations Danve Bjp
संभाजीनगर मनपा चुनाव में सियासी संग्राम: अंबादास दानवे का BJP पर वोट खरीदने का आरोप
Municipal Election Controversy: संभाजीनगर मनपा चुनाव के बीच अंबादास दानवे ने भाजपा पर पैसे बांटकर वोट प्रभावित करने का आरोप लगाया। भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए विकास के मुद्दे पर जीत का दावा किया
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
BJP Money Distribution Allegation: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव के बीच छत्रपति संभाजीनगर में सियासी पारा और तेज हो गया है। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के विधान परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने भारतीय जनता पार्टी पर खुलेआम पैसे बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
दानवे ने दावा किया कि भाजपा की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में चुनाव से पहले धन वितरण किया गया। दानवे के आरोपों को भाजपा शहराध्यक्ष किशोर शितोले ने सिरे से नकारते हुए कहा कि यह उनकी पुरानी आदत है। शहर के लोग भाजपा को विकास के दृष्टि से मतदान करेंगे।
अंबादास दानवे ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए हैं। दानवे के अनुसार, उद्धव ठाकरे ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर कोई भी व्यक्ति भाजपा की ओर से पैसे बांटते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे रोका जाए और जनता के सामने उसकी पोल खोली जाए। दानवे ने यहां तक कहा कि पैसे बांटने वालों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का आदेश भी दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
विज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय
अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के बाद सख्ती, 15 दिन में खर्च विवरण नहीं दिया तो होगी कानूनी कार्रवाई
आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
रणनीति के तहत काम कर रहे सत्ताधारी दल
दानवे ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है और चुनाव को पैसे के दम पर जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह केवल छत्रपति संभाजीनगर ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में सत्ताधारी दल की रणनीति बन चुकी है।
जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय भाजपा धनबल का इस्तेमाल कर सत्ता पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना कार्यकर्ता पूरी तरह सतर्क है और हर वार्ड में नजर रखी जा रही है।
अगर कहीं भी धन वितरण की शिकायत मिलती है, तो उसे तुरंत उजागर किया जाएगा और चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया जाएगा। दानवे ने दावा किया कि शिवसेना लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर चुनाव आयोग तक लड़ाई लड़ेगी। भाजपा पर हमला बोलते हुए दानवे ने कहा कि जिनके पास जनता को दिखाने के लिए विकास का कोई काम नहीं है।
हमें पैसे बांटने की जरूरत ही नहीं : शितोले
इधर, अंबादास दानवे द्वारा लगाए गए आरोपों पर भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष किशोर शितोले ने कहा कि हमें पैसे बांटने की जरूरत ही नहीं है। मनपा चुनाव में यूबीटी की स्थिति ठीक नहीं हैं, यह बात उनके नेता भांप चुके है, इसलिए दानवे के इस तरह के आरोप लगा रहे है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में सनसनी: मनपा चुनाव में AI का दुरुपयोग: AIMIM उम्मीदवार का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल
वैसे, हर चुनाव में इस तरह का आरोप लगाना यूबीटी की पुरानी आदत है। शहर की जनता जानती है कि शहर का विकास भाजपा की सत्ता आने पर ही हो सकता। शहर के वोटर बहुत समझदार है, वह विकास यानी भाजपा को ही मतदान करेंगे। यह विश्वास किशोर शितोले ने जताया। इस बयान के बाद छत्रपति संभाजीनगर की राजनीति में हलचल मच गई है।
Chhatrapati sambhajinagar municipal election money distribution allegations danve bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ICC वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा, फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज, अलाना किंग का गेंदबाजी में रहा दबदबा
Mar 03, 2026 | 03:12 PMविज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय
Mar 03, 2026 | 03:04 PMअनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
Mar 03, 2026 | 03:03 PMफ्लाइट रद्द, एयरपोर्ट बंद और डर का माहौल, ईशा गुप्ता ने सुनाई दुबई से वापसी की कहानी
Mar 03, 2026 | 03:03 PMहोली में कार पर रंग पड़ा तो होगा बड़ा नुकसान, इन 8 आसान तरीकों से बचाएं अपनी गाड़ी
Mar 03, 2026 | 03:00 PMईरान की महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रगान का किया बॉयकॉट, एशियन कप में खिलाड़ियों का ‘मौन विद्रोह’; देखें VIDEO
Mar 03, 2026 | 02:51 PMचोट ने बिगाड़ा कीवी टीम का खेल, सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बाहर, टॉप ऑर्डर के लिए न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
Mar 03, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM












