-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Municipal Election 2026 Voting Day Statistics Candidates Security
अमरावती मनपा चुनाव: 22 प्रभागों में तगड़ा पुलिस पहरा, 6.77 लाख मतदाता चुनेंगे अपना नया नगरसेवक
- Written By: प्रिया जैस
NMC Amravati Voting: अमरावती मनपा चुनाव के लिए आज 661 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला। 87 सीटों के लिए 22 प्रभागों में मतदान। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कल आएंगे परिणाम।

अमरावती मनपा चुनाव (सौजन्य-नवभारत)
Amravati Ward Wise Candidates: अमरावती मनपा के आम चुनाव के तहत गुरुवार 15 जनवरी को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलने वाली मतदान प्रक्रिया में 805 मतदान केंद्रों पर 6,77,180 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही 661 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।
मतदान को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए चुनाव प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान कर्मी ईवीएम सहित केंद्रों के लिए रवाना हो चुके हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मनपा के सातों जोन कार्यालयों के माध्यम से मतदान के लिए आवश्यक सामग्री चुनाव कर्मचारियों को वितरित की गई।
इसमें ईवीएम, मतदाता सूची, मतदान हेतु आवश्यक मुहरें, सील, फॉर्म, पहचान से संबंधित सामग्री तथा अन्य पूरक सामग्री शामिल है। सामग्री वितरण की प्रक्रिया अत्यंत योजनाबद्ध तरीके से पूरी की गई।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में कथित मटका कारोबार पर कार्रवाई की मांग, विधायक संजय खोड़के ने दी अनशन की चेतावनी
नवनीत राणा ने लिया 25 हजार पेड़ लगाने का संकल्प, अमरावती में पौधारोपण अभियान शुरू
Amravati News: वरुड में जंगली तोतों का आतंक, मौसंबी उत्पादक किसानों पर लाखों के नुकसान का संकट
Buldhana News: पंढरपुर जा रहे 1506 श्रद्धालुओं का खामगांव में स्वागत, विट्ठल दर्शन एक्सप्रेस रवाना
निर्भय होकर करें मतदान
कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमरावती पुलिस प्रशासन, होम गार्ड्स तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा बंदोबस्त तैनात किया गया है। चुनाव प्रशासन ने नागरिकों से निर्भय होकर, उत्साहपूर्वक और बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
तृतीयपंथी ने लिया 100 प्रश मतदान का संकल्प
लोकतंत्र में समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के तृतीयपंथी मतदाताओं की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में तृतीयपंथी समाज के मतदाताओं ने शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प व्यक्त करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय किया।
बूथ सज्ज, मतदाताओं को मार्गदर्शन
इस बार अमरावती महापालिका चुनाव में 22 प्रभागों से 87 नगरसेवक चुने जाएंगे। भाजपा, एमआईएम,कांग्रेस, राष्ट्रवादी (अ), राष्ट्रवादी (श), शिंदे सेना, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), युवा स्वाभिमान, वंचित बहुजन आघाड़ी, रिपब्लिकन ब्लॉक, बसपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| प्रभाग | 22 |
| चुने जाने वाले पार्षद | 87 |
| कुल मतदाता | 6,77,180 |
| महिला मतदाता | 3,37,935 |
| पुरुष मतदाता | 3,39,177 |
| अन्य मतदाता | 68 |
| सदस्य पदों का आरक्षण | |
| अनुसूचित जाति (SC) | 15 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 2 |
| ओबीसी (OBC) | 23 |
| सामान्य | 47 |
यह भी पढ़ें – नागपुर चुनाव: प्रभाग 11 में शैलेष पांडे का ‘जादू’ या बीजेपी का वार? जानें आपके वार्ड में किसका पलड़ा भारी
सभी दलों के सांसद, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क कर मतदान के लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मतदान केंद्रों के पास राजनीतिक दलों के बूथ लगाए गए हैं, जहां मतदाताओं को पर्चियां वितरित की जा रही हैं।
3,811 बैलेट यूनिट और 1,227 कंट्रोल यूनिट
शहर में कुल 3,811 बैलेट यूनिट और 1,227 कंट्रोल यूनिट तैनात की गई हैं। सभी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा की दृष्टि से जांच कर उन्हें मतदान केंद्रों की ओर रवाना किया गया है। प्रशासन पारदर्शी और सुचारु मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है।
15 जनवरी को मतदान तथा 16 जनवरी को मतगणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के 7 ज़ोन अंतर्गत 22 प्रभागों में 231 इमारतों के भीतर 805 मतदान केंद्र (बूथ) कार्यरत रहेंगे। 87 नगरसेवक पदों के लिए कुल 661 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
पुलिस का कड़ा पहरा
चुनाव अवधि के दौरान शहर में 3 पुलिस उपायुक्त, 7 सहायक पुलिस आयुक्त, 31 पुलिस निरीक्षक, 11 सहायक निरीक्षक/उपनिरीक्षक, 1,650 पुलिसकर्मी, 900 होमगार्ड, 1 एसआरपीएफ कंपनी, 3 आरसीपी दस्ते और 4 क्यूआरटी दल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 37 सेक्टर पेट्रोलिंग टीमें मतदान के दिन लगातार गश्त करेंगी। 22 प्रभागों में 44 क्षेत्रीय अधिकारी और 44 पुलिसकर्मी निरंतर पेट्रोलिंग करेंगे।
Amravati municipal election 2026 voting day statistics candidates security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMसिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
Jul 22, 2026 | 11:27 PMविभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का…NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल
Jul 22, 2026 | 11:17 PMMP में समय से पहले स्थगित हुआ मानसून सत्र; ‘कॉकरोच’ टिप्पणी और इस्तीफे की चुनौती पर गरमाई राजनीति
Jul 22, 2026 | 11:13 PMDiet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
Jul 22, 2026 | 11:08 PMAssam Flood: असम में सेना ने तेज किया राहत और बचाव अभियान, 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 22, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














