गुंठेवारी अभियान को जबरदस्त प्रतिसाद, 9 महीनों में मनपा को 61 करोड़ से ज्यादा का राजस्व

Chhatrapati Sambhajinagar में गुंठेवारी अभियान के तहत 9 महीनों में 6,770 फाइलें मंजूर हुईं और मनपा को 61.31 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। केवल 85 संपत्ति धारकों ने ही आवेदन जमा किए।
Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation
छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर में अवैध निर्माण को नियमित करने के लिए शुरू किए गए गुंठेवारी अभियान को जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। पिछले नौ महीनों में कुल 8,324 फाइलें जमा हुई, जिनमें से 6,770 फाइलों को मंजूरी देते हुए महानगर पालिका ने 61 करोड़ 31 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

हालांकि सातारा-देवलाइ क्षेत्र के लिए दी गई विशेष छूट का लाभ नागरिकों ने नहीं लिया और पूरे क्षेत्र से केवल 85 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। अभियान के लिए पहले से लोगों ने प्रतिसाद दिखाया था, लेकिन इस वर्ष रेडी रेकनर दर में 25 प्रतिशत छूट लागू होने के बाद आवेदनों में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई। 1 अप्रैल 2025 से 12 दिसंबर 2025 के बीच कुल 8,324 फाइलें जमा हुई, जिनमें से अधिकांश की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

दिसंबर अंत तक मिलेगी 25 प्रतिशत तक की छूट

महानगरपालिका ने इस क्षेत्र के लिए अलग से विशेष छूट लागू की थी। इसके बावजूद नागरिकों ने अपेक्षित प्रतिसाद नहीं दिया। विभाग के अनुसार केवल 85 संपत्ति धारकों ने ही आवेदन जमा किए। पिछले वर्ष इसी अवधि में 48 करोड़ 94 लाख रुपए का राजस्व जमा हुआ था। इस वर्ष जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में आवेदन तथा राजस्व दोनों में तेजी आई, जिससे कुल राजस्व बढ़कर 61 करोड़ 31 लाख रुपए हो गया। गुंठेवारी के लिए दी गई 25 प्रतिशत छूट केवल दिसंबर अंत तक लागू है। महानगर पालिका ने इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज समय पर जमा कर फाइल प्रक्रिया पूरी कराएं।

जोन प्राप्त आवेदन मंजूर आवेदन कुल राजस्व
जोन 1 956 831 5.03 करोड़
जोन 2 16 100 0.15 करोड़
जोन 3 103 69 1.92 करोड़
जोन 4 3,053 2,641 14.15 करोड़
जोन 5 902 770 3.21 करोड़
जोन 6 705 617 3.95 करोड़
जोन 7 460 283 5.04 करोड़
जोन 8 2,016 1,442 26.39 करोड़
जोन 9 34 29 0.51 करोड़
जोन 10 79 78 0.92 करोड़

जोन 4 और 8 से मिला 40 करोड़ का राजस्व

मनपा के पास गुंठेवारी क्षेत्र की संपत्तियां रेगुलर करने के लिए दाखिल हुई कुल फाइलो में सबसे अधिक फाइल जोन 4 व 8 से प्राप्त हुई, जिसमें जोन 4 में 3,053 फाइलें व राजस्व 14 करोड़ 15 लाख 78 हजार। वहीं, जोन 8 से 2,016 फाइलें, राजस्व 26 करोड़ 39 लाख 48 हजार का प्राप्त हुआ। इस तरह इन दोनों जोनों से ही लगभग 40 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com