-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Gas Cylinder Distribution Monitoring 23 Agencies
लंबी कतारों के बीच बड़ा फैसला, संभाजीनगर में गैस सिलेंडर संकट; 23 एजेंसियों पर प्रशासन ने लगाए कर्मचारी
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar LPG Distribution: संभाजीनगर में LPG वितरण प्रभावित होने से एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं। व्यवस्था सुधारने हेतु प्रशासन ने 23 एजेंसियों पर कर्मचारियों की तैनाती का लिया फैसला।

Sambhajinagar Gas Cylinder Shortage ( Source: Social Media )
Chhatrapati Sambhajinagar Gas Cylinder Shortage: छत्रपति संभाजीनगर शहर में गैस सिलेंडर वितरण प्रभावित होने के चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं व अफवाहों के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है।
इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। अब शहर की सभी 23 गैस एजेंसियों पर जिलाधिकारी कार्यालय के लिपिक वर्ग के एक-एक कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। जो सिलेंडर वितरण प्रक्रिया पर नजर रखेंगे, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता व अनियमितताओं पर नियंत्रण रखा जा सके।
जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने बताया कि नियुक्त 23 कर्मचारी एजेंसी पर मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याओं का आकलन करेंगे, वे यह भी देखेंगे कि उपभोक्ताओं को मोबाइल पर ओटीपी मिल रहा है या नहीं, यदि नहीं मिल रहा तो वैकल्पिक व्यवस्था क्या है, वह सही तरीके से काम कर रही है या नहीं। साथ ही, वितरण नियमानुसार हो रहा है या नहीं, इसकी भी निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
वाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
जलगांव रोड पर 48 गैस सिलेंडर किए जब्त
आपूर्ति विभाग व पुलिस ने जलगांव रोड क्षेत्र में ऑडिटर सोसायटी के निकट छापा मारकर 48 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए। प्रकरण में तीन आरोपियों धीरज बरवाल (44, म्हाडा कॉलोनी, बन्सीलाल नगर), आनंद अंबिलढगे (35) व उत्तम कसारे (37, मठपाठी सावंगी) के खिलाफ हसूल पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जब्त सिलेंडर व वाहन संबंधित गैस एजेंसी के हवाले किए गए हैं। जिला आपूर्ति विभाग के अन्नधान्य वितरण अधिकारी भारती वाकोड़े (40) ने फरियाद दर्ज कराई कि बीते दिन उन्हें जिला आपूर्ति अधिकारियों से जलगांव रोड क्षेत्र में अवैध गैस बिक्री की जानकारी मिली थी।
इसके बाद आपूर्ति निरीक्षक संदीप मोरे, गोदाम लिपिक ईदायत खान के अलावा हसूल थाने की निरीक्षक स्वाति केदार भी मौके पर पहुंचीं। ऑडिटर सोसायटी के निकट पानी की टंकी के पास केशरी रंग के टाटा वाहन (एमएच-21-बीएच-1146) से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री जारी थी।
यह भी पढ़ें:-फर्जी दस्तावेज और नकली मालिक, संभाजीनगर में जमीन सौदे में 18.90 लाख की ठगी; 4 आरोपियों पर केस दर्ज
जांच के दौरान वाहन में भारत गैस के 48 सिलेंडर मिले जिसमें 5 भरे हुए 43 खाली मिले। संबंधितों के पास ग्राहकों के ऑनलाइन बुकिंग का कोई पंजीयन या सूची नहीं थी। जांच के दौरान उन्होंने कहा कि एजेंसी के सामने की भीड़ से बचने के लिए सिलेंडर बेचने की जानकारी दी।
Chhatrapati sambhajinagar gas cylinder distribution monitoring 23 agencies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Jul 03, 2026 | 08:11 AMराम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 08:07 AMपाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
Jul 03, 2026 | 07:57 AMIran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
Jul 03, 2026 | 07:55 AMRam Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMइंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
Jul 03, 2026 | 07:48 AMShani Dev: शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये 7 चीजें, शनि देव हो सकते हैं नाराज
Jul 03, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














