- Hindi News »
- India »
- Needs Of Rss Made Narendra Modi Enter Delhi Politics
PM Modi @75: RSS ने बनाया मोदी के लिए दिल्ली के तख्त तक का रास्ता, क्यों मिला था PM पद इनाम?
Happy birthday PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी एक दिन बाद 75 साल के हो जाएंगे। ऐसे में आज हम जानेंगे नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने में संघ ने क्या भूमिका निभाई और इसकी वजह क्या थी।
- Written By: Saurabh Pal

पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Narendra modi Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसा नाम है, जो भारत के हर बच्चे की जुबान पर है। पंडित जवाहर लाल नेहरु और इंदिरा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी इकलौते ऐसे नेता हैं, जिन्हें देश की जनता ने खूब प्रेम दिया। वर्तमान में पीएम मोदी की लोकप्रियता का भारत में कोई सानी नहीं है। वह दुनिया के भी लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में टॉप पर हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी प्रसिद्धि में गुणात्मक उछाल आया है, हालांकि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने काफी नाम किया था। उनके कार्य को देखते हुए RSS को तब के गुजरात के सीएम मोदी में एक उम्मीद नजर आई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सिंतबर को जन्मदिन है। 17 सिंतबर 2025 को वह 75 साल के हो जाएंगे। उनके इस जन्मदिन पर हम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में संघ की भूमिका और इसकी वजह का जिक्र करेंगे। ऐसी क्या वजह थी, जिसके कारण भाजपा के दिग्गज नेताओं को दरकिनार कर संघ ने नरेंद्र मोदी को 2013 में प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित करवा दिया।
RSS की बैकिंग की वजह से राजनाथ सिंह अपने फैसले पर अड़े
2013 में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गोवा में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित किया था। इस घोषणा से भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वाराज, मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता बेहद नाराज हो गए। हालांकि राजनाथ सिंह अपने फैसले पर अड़े रहे। ऐसा कहा जाता है कि राजनाथ सिंह के फैसले के पीछे RSS की बैकिंग थी। इसलिए दिग्गज नेताओं की नाराजगी के बावजूद भी राजनाथ सिंह अपने फैसले पर अडिग रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
PM Modi Visit: 9400 करोड़ की सौगात, सोमनाथ में विशेष पूजा और देश का पहला PM मित्रा पार्क, जानें पूरा शेड्यूल
बंगाल में ‘दादा’ का जादू! मिथुन चक्रवर्ती ने 5 साल में ऐसे बदल दी राज्य की तस्वीर, पीएम मोदी भी हुए मुरीद
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
संघ की जरूरतों ने मोदी के लिए खोला दिल्ली का रास्ता
इसके पीछे की वजह संघ से नरेंद्र मोदी के संबंध और हिंदूवादी नेता की छवि बताई गई। यह ऐसा दौर था जब भाजपा आशंकित थी, यदि नई रणनीति और नए चेहरे के साथ चुनाव में नहीं उतरते हैं तो कहीं 2004 की हार रिपीट न हो जाए। वहीं दूसरी तरफ 1999 में जब अटल बिहारी वाजपेई प्रधानमंत्री बने तो संघ को लगा कि सरकार RSS की जरूरतों और उनके मुद्दों पर ध्यान देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अटल संघ की विचारधारा के उलट सॉफ्ट हिंदुत्व और गंगा जमुनी तहजीब की दुहाई देते थे। यही वजह रही कि संघ दूसरी बार किसी सॉफ्ट हिंदुत्व वाले नेता को न चुनकर एक आक्रामक नेता को प्रधानमंत्री का चेहरा बनाकर वो काम करवाना चाहती थी, जो भाजपा और संघ के साझा एजेंडे थे।
ये भी पढ़ें-PM Modi @75: मोदी ने कैसे हासिल की थी गुजरात की सत्ता? वो इनसाइड स्टोरी…जो आपने कभी नहीं सुनी होगी
संघ वो उम्मीदें जिनपर खरा उतरे नरेंद्र मोदी
संघ और भाजपा की रणनीति सफल हुई। 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। अब बारी थी उन प्रमुख एजेंडों की जिन्हें भाजपा और संघ पूरा करना चाहती थी।
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माणः अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हुआ और 2024 में रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। राम मंदिर के लिए भाजपा और संघ ने संयुक्त रूप से लंबी लड़ाई लड़ी थी।
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर भाजपा और संघ लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। संघ और भाजपा का कहना था कि एक देश एक विधान और एक निशान होना चाहिए। भाजपा के इस एजेंडे को भी भारत सरकार ने 2019 में खत्म कर दिया।
गौ हत्या पर प्रतिबंधः वर्तमान में कई राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा शासित राज्यों में गौ-हत्या पर सख्त कानून बनाए गए हैं।
समान नागरिक संहिता लागू करनाः समान नागरिक संहिता की दिशा में कदम उठाए गए हैं। केंद्र सरकार जल्द ही संसद में बिल पेश कर सकती है। वहीं उत्तराखंड में UCC लागू करके एक बड़े कदम की शुरुआत की गई।
Needs of rss made narendra modi enter delhi politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक धर्मांतरण मामला: मीडिया ट्रायल से न्याय प्रभावित, ओवैसी ने कहा- अदालत से पहले दोषी ठहराना गलत
May 10, 2026 | 12:47 PMममता से टक्कर लेने वाला वो अफसर जो अब सुवेंदु का सबसे बड़े सिपाही बन गया, कौन हैं सुब्रत गुप्ता?
May 10, 2026 | 12:44 PMविजय के सीएम बनने की खुशी Trisha Krishnan की आंखों में आई नजर, शपथ ग्रहण समारोह में दिखी खास बॉन्डिंग
May 10, 2026 | 12:39 PMपुणे के किसानों को राहत, खडकवासला और उजनी समेत सात बांधों से छोड़ा गया पानी
May 10, 2026 | 12:35 PMसंभाजीनगर के विकास को रफ्तार देने की मांग: रिंग रोड और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर सीएसएन फर्स्ट ने उठाई मांग
May 10, 2026 | 12:31 PMपुणे मनपा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, ₹1 करोड़ तक के प्रस्तावों को वित्तीय समिति से छूट
May 10, 2026 | 12:26 PMसुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PMवीडियो गैलरी

देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM












