मनपा चुनाव: विकास पर जनता की मुहर, छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा की बड़ी जीत

BJP Mayor Claim: मनपा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद पालकमंत्री अतुल सावे ने दावा किया कि मेयर भाजपा का ही बनेगा। विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है।
Municipal elections: Public approves of development, BJP secures a major victory in Chhatrapati Sambhaji Nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Sambhajinagar Municipal Election: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव में भाजपा को मिली जोरदार सफलता के बाद यह तय है कि मेयर भी भाजपा का ही बनेगा। यह स्पष्ट दावा राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री एवं जिले के पालकमंत्री अतुल सावे ने किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में शहर में हुए विकास कार्यों के चलते जनता ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया है। अतुल सावे ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में छत्रपति संभाजीनगर में बुनियादी ढांचे का व्यापक विस्तार हुआ है।

सड़क, जलापूर्ति, स्वच्छता, शहरी परिवहन और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में ठोस कार्य किए गए हैं। इन विकास कार्यों का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिला है, जिसका असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाया दिया और लोगों ने भाजपा को एक हाथी मनपा पर सत्ता दी।

अब शहर के विकास को मिलेगी नई गति

अतुल सावे ने चुनाव परिणाम आने के बाद खुश होकर कहा कि भाजपा की मनपा पर सत्ता स्थापित होते ही शहर के विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, आधुनिक नागरिक सुविधाओं और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि शुक्रवार को मनपा चुनाव के आए परिणाम छत्रपति संभाजीनगर के विकास की दिशा में एक नया अध्याय साबित होगें,

चुनाव में विपक्ष के पास मुद्दों का रहा अभाव

राज्य के ओबीसी विकास मंत्री सावे ने विपक्ष पर सीधा हमला करते हुए कहा कि विरोधी दल भ्रम फैलाने और निराधार आरोप लगाने तक सीमित रह गए थे। उनके पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही विकास का स्पष्ट रोडमैप था।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और पारदर्शिता के एजेंडे के साथ जनता के बीच गई है, जबकि विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा था। इसके बावजूद जनता ने हमें खुलकर साथ दिया, उसका मुख्य कारण शहर के हर क्षेत्र में बीते 5 सालों में हुआ विकास है।

मेयर पद को लेकर पूछे गए सवाल पर अतुल सावे ने दो टूक कहा कि भाजपा को मनपा में स्पष्ट चहुमत मिला है और मेयर भी भाजपा का ही होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने शहर के समग्र विकास के लिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व आवश्यक मानकर भाजपा को स्पष्ट बहुमत तक पहुंचाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com