- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Aurangabad Municipal Corporation Has Approved 7 Thousand 766 Files Under The Gunthewari Act
औरंगाबाद महानगरपालिका ने गुंठेवारी कानून के अंतर्गत 7 हजार 766 फाईलों को दी मंजूरी
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

संभाजीनगर नगरपालिका सोर्स सोशल मीडिया
औरंगाबाद : शहर में पिछले 25 से 30 सालों में बड़े पैमाने पर अनाधिकृत बस्तियों (Unauthorized Settlements) का निर्माण हुआ। उन बस्तियों में हजारों घरों का निर्माण कर लोग अपना वहां जीवन गुजार रहे है। उन अवैध संपत्तियों (Illegal Properties) को रेगुलाइज कराने के लिए महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार (Thackeray Government) ने दिसंबर 2020 तक के सभी अनाधिकृत निर्माण कार्य वैध कराने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद औरंगाबाद महानगरपालिका (Aurangabad Municipal Corporation) के नगर रचना विभाग ने अब तक 7 हजार 766 फाईलों को मंजूरी दी। जिससे महानगरपालिका की तिजोरी में 95 करोड़ 15 लाख 67 हजार 918 रुपए जमा होने की जानकारी महानगरपालिका के नगर रचना विभाग के उपसंचालक एबी देशमुख ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि महानगरपालिका प्रशासन ने गुंठेवारी कानून के तहत जिन लोगों ने अपने घरों को वैध कराने के लिए महानगरपालिका के पास फाईले जमा की। जिन फाईलों को मंजूरी देने के बाद उससे मिले राजस्व की राशि जमा करने के लिए महानगरपालिका प्रशासन ने अलग से बैंक खाता खोला है। उसी में यह राशि जमा की जा रही है। देशमुख ने बताया कि सरकार के आदेश पर गुंठेवारी क्षेत्रों की संपत्तियां रेगुलाइज करने के लिए शुल्क रेडी रेकनर दाम निश्चित किया गया है। निवासी संपत्ति के लिए 1500 स्क्वायर फीट तक रेडी रेकनर के 50 प्रतिशत शुल्क, वहीं व्यावसायिक संपत्तियों के लिए संपूर्ण रुप से रेडी रेकनर दाम वसूला जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अदालत का अल्टीमेटम: 4 मई तक मांझा पीड़ितों को दें मुआवजा, वरना कलेक्टर भरेंगे अपनी जेब से जुर्माना!
प्रॉपर्टी खरीद को लेकर यूपी सरकार ने बदला नियम, अब बिना PAN कार्ड नहीं हो सकेगी रजिस्ट्री
AIMIM नेता इम्तीयाज जलील ने कहा, हमारी सेना अकेले लड़ने में सक्षम, राजनीतिक मजबूरी में हो रहा पाकिस्तान समर्थन
निलंबन के बाद आईएएस अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ीं, सीएम योगी ने संपत्ति की विजिलेंस जांच का दिया आदेश
नगर रचना विभाग के उपसंचालक एबी देशमुख ने बताया कि कई लोगों ने तय समयावधि में प्रस्ताव दाखिल न करने से महानगरपालिका प्रशासन द्वारा उनके लिए दी गई छुट में कमी हो रही है। सरकार ने 11 महीने पूर्व यह योजना लागू की थी। गत 11 महीने में महानगरपालिका के पास 9 हजार 286 फाईल लोगों ने अपने घरों को रेगुलाइज कराने के लिए दाखिल की थी। जिसमें 7 हजार 766 फाईल ही मंजूरी दी गई है। जबकि, 507 फाईलों को नामंजूर किया गया है। प्रशासन के पास 1 हजार 13 फाईलें प्रलंबित है। उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह सभी फाईले मंजूर होने की प्रतिक्षा में है।
देवलाई परिसर की सबसे अधिक फाईलें
नगर रचना विभाग के उपसंचालक एबी देशमुख ने बताया कि सरकार ने 11 महीने पूर्व गुंंठेवारी संपत्तियों को रेगुलाइज करने की योजना लागू करने के बाद सबसे अधिक फाईलें शहर के देवलाई परिसर से महानगरपालिका प्रशासन के पास आयी है। उस परिसर के 3 हजार 972 संपत्ति धारकों ने अपनी संपत्तियों को नियमित करने के लिए फाईलें दाखिल की थी। जिसमें 3 हजार 191 फाईलों को मंजूर किया गया है। सिडको ने झालर क्षेत्र के लिए तैयार किए विकास प्रारुप के आरक्षण सातारा-देवलाई में डालने के कारण 208 फाईलों को नामंजूर किए जाने की, जानकारी नगर रचना विभाग के उपसंचालक एबी देशमुख ने दी।
Aurangabad municipal corporation has approved 7 thousand 766 files under the gunthewari act
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














