- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- A Case Has Been Registered Against 22 People For Stealing Electricity In Chhatrapati Sambhaji Nagar
Mahavitran का एक्शन मोड, बिजली मीटरों में छेड़छाड़ के अंतर्गत 22 के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र की इलेक्ट्रिक सप्लायर महावितरण ने हाल ही में Sambhaji Nagar में बिजली चोरी को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की। जिसमें कई बिजली मीटरों में छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

महावितरण (सौ. सोशल मीडिया )
Mahavitran Action In Chhatrapati Sambhaji Nagar: शहर और आसपास के इलाकों में बिजली मीटरों से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने वाले 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें स्मार्ट मीटरों से छेड़छाड़ करने वाले 16 लोग शामिल हैं।
महावितरण की इस कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मचा है। वर्तमान में हर जगह ऐसे अत्याधुनिक TOD मीटर लगाए जा रहे हैं, चूँकि TOD मीटर में एक संचार पोर्ट होता है और यह महावितरण सर्वर से जुड़ा होता है, इसलिए मीटर का रीयल-टाइम डेटा उपलब्ध रहता है। महावितरण को मीटर खराब होने की सीधी जानकारी मिल रही है और अगर कोई मीटर से छेड़छाड़ करता है, तो उसे तुरंत पकड़ा जा रहा है।
ऐसे ग्राहकों का भौतिक निरीक्षण कर बिजली चोरी पकड़ी जा रही है। महावितरण की हरसूल 1 शाखा के सहायक अभियंता राजेंद्र राठौड़ अपने सहयोगियों के साथ अपने कार्यक्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। कुछ ग्राहक नए लगाए गए स्मार्ट TOD बिजली मीटरों से छेड़छाड़ करके बिजली चोरी करते पाए गए। अबरार कॉलोनी, आरती नगर, मिसरवाड़ी में बिजली चोर पकड़े गए। जीशान अब्दुल मुकीम देशमुख से 10,000 रुपये और अन्य से 2,000-2,000 रुपए समझौता शुल्क भी वसूला गया।
सम्बंधित ख़बरें
कुकड़ी नहर के लिए 47 करोड़ रुपये का फंड मंजूर, राम शिंदे के प्रयासों से होगा रेनोवेशन का काम
BAMU मार्च-अप्रैल परीक्षा का टाइमटेबल घोषित: 7 अप्रैल से डिग्री और 16 से पीजी परीक्षाएं, 240 केंद्र तय
सोलापुर में डॉक्टरों की घोर लापरवाही, छह साल के बच्चे के दाहिने हाथ में दर्द, सर्जरी में काट दी बाईं उंगली
छत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति योजना पर हाईकोर्ट सख्त; संयुक्त निरीक्षण के आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?
शिकायत पर कार्रवाई
सहायक अभियंता राजेंद्र राठौड़ की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ सिडको पुलिस स्टेशन में विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर किया गया। इसके साथ ही, जब हरसुल ग्रामीण शाखा के सहायक अभियंता शेख फिरोज ने अपने सहयोगियों के साथ बिजली मीटर निरीक्षण अभियान चलाया, तो कुछ ग्राहक स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ करके घरेलू उपयोग के लिए बिजली चोरी करते पा गए।
ये भी पढ़ें :- Chhatrapati Sambhaji Nagar के लिए बड़ी राहत! शहर की टंकियों में जल्द आएगा नया पानी
सहायक अभियंता शेख फिरोज की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ चिकलथाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। एयरपोर्ट शाख के सहायक अभियंता प्रदीप मिसाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निरीक्षण अभियान चलाया, जिसमें मीटरों में छेड़छाड़ कर बिजली चोर्र करते पाए गए। सहायक अभियंता प्रदीप मिसाल निरीक्षण अभियान चलाया। चिकलथाना में लताबाई वेंकटेश बोर्ड ने 48,260 रुपए, दैवशाला अशोव तोलाने ने 17,218 रुपए, नवनाथ सूर्यभान त्रिभुवन 17,902 रुपए, मीनाबाई पूनमचंद काचे ने 46,20 रुपए की बिजली चोरी की।
A case has been registered against 22 people for stealing electricity in chhatrapati sambhaji nagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कुकड़ी नहर के लिए 47 करोड़ रुपये का फंड मंजूर, राम शिंदे के प्रयासों से होगा रेनोवेशन का काम
Mar 28, 2026 | 04:32 PMनासिक में गैस किल्लत के बीच बड़ी राहत: राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 लीटर केरोसिन, जिलाधिकारी ने दी जानकारी
Mar 28, 2026 | 04:32 PMहनुमान जयंती 2026 की सही तारीख क्या है? नोट कीजिए पूजा का मुहूर्त और अन्य जरूरी बातें
Mar 28, 2026 | 04:32 PMRCB vs SRH: बेंगलुरु में आज कैसा रहेगा मौसम, जाने क्या बारिश बिगाड़ेगी IPL 2026 के पहले मुकाबले का खेल
Mar 28, 2026 | 04:31 PMटैंक फुल कराना पड़ सकता है भारी, जानिए पेट्रोल ज्यादा भरवाने का खतरनाक सच
Mar 28, 2026 | 04:25 PMक्या ‘धुरंधर 2’ में सच में कटे सिर से खेलता है फुटबॉल? उजैर बलोच की दरिंदगी ने उड़ाए होश, जानें खौफनाक सच
Mar 28, 2026 | 04:24 PMजेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0: अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें पूरी योजना
Mar 28, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM













