- Hindi News »
- Maharashtra »
- Athawale Gave Clarification Regarding The Dispute On Mahim Seat
माहिम सीट पर विवाद को लेकर आठवले ने पेश की सफाई, कहा- महायुति में नहीं कोई मतभेद
आगामी विधानसभा चुनाव में अमित ठाकरे पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जबकि सरवणकर माहिम से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसी खबरें आ रही थी कि इस सीट से भाजपा मनसे का समर्थन करना चाहती है।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
मुंबई : माहिम विधानसभा सीट को लेकर सत्तारूढ़ महायुति में चल रही मतभेदों की खबरों पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सफाई पेश की है। रविवार को मुंबई में मतभेद की खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि इस सीट पर तीन बार के विधायक रह चुके सरवणकर अमित ठाकरे से ज्यादा मजबूत उम्मीदवार हैं। उल्लेखनीय है कि माहिम विधानसभा सीट पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अमित ठाकरे का मुकाबला शिवसेना के सदानंद सरवणकर से होगा।
इस दौरान रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) प्रमुख ने अमित ठाकरे को लेकर कहा कि वे अभी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी एकमात्र योग्यता यह है कि वह मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे हैं। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव में अमित ठाकरे पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जबकि सरवणकर माहिम से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) महायुति के सहयोगी दलों में से एक है। महायुति में भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और शिवसेना शामिल हैं।
सरवणकर मजबूत उम्मीदवार
ऐसी खबरें आ रही थी कि इस सीट से भाजपा मनसे उम्मीदवार का समर्थन करना चाहती है। वहीं, शिवसेना नेता सरवणकर ने कहा है कि वह मैदान से पीछे नहीं हटेंगे। ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत के दौरान आठवले ने कहा, “बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक और इंदु मिल माहिम निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं और मुझे नहीं लगता कि सरवणकर पर दबाव डालना अच्छा है। वह मौजूदा विधायक हैं तथा अमित ठाकरे से मजबूत उम्मीदवार हैं और वह जीतेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
क्या RPI के साथ हाथ मिलाएंगे प्रकाश आंबेडकर? रामदास आठवले ने दिया खास ऑफर, सियासी गलियारों में हलचल तेज
रामदास आठवले का खुलासा, नरवणे की किताब पर राहुल गांधी को बोलने से क्यों रोका गया
संपादकीय: राज्यसभा चुनाव के लिए सामाजिक समीकरण, महाराष्ट्र में आदिवासियों-धनगर समाज को साधने की BJP की रणनीति
मतभेदों के खबरों पर नहीं की टिप्पणी
इस दौरान जब आठवले से भाजपा द्वारा मनसे उम्मीदवार का समर्थन किए जाने पर पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया और कहा कि सरवणकर महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार हैं। आठावले ने आगे कहा, “अमित ठाकरे ने माहिम निर्वाचन क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है और उनकी एकमात्र योग्यता यह है कि वह राज ठाकरे के बेटे हैं। वह अभी राजनीति में आए हैं और भविष्य में उन्हें बहुत कुछ करना है।”
यह भी पढ़ें-कांग्रेस नेता नाना पटोले का PM को पत्र, कहा- देश में पहले से ही कपास का बड़ा स्टॉक, आयात पर बैन लगाए सरकार
बागियों से मुलाकात कर रहे सीएम शिंदे
कई निर्वाचन क्षेत्रों में बागी उम्मीदवारों द्वारा गठबंधन को नुकसान पहुंचाने की संभावना के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, “जब भी बागी चुनाव लड़ते हैं, तो इससे नुकसान होता है। इसका हरियाणा में कांग्रेस पर असर पड़ा है। मुझे लगता है कि कल 99 प्रतिशत बागी अपना नाम वापस ले लेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य नेता इन उम्मीदवारों से मिल रहे हैं।” गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Athawale gave clarification regarding the dispute on mahim seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jalna में बड़ा खुलासा, तस्करी के शक पर कार्रवाई, जांच में निकला भैंस का मांस; पुलिस ने छोड़े कंटेनर
Apr 05, 2026 | 03:57 PMदेवेंद्र फडणवीस: ED करेगी अशोक खरात की जांच, अंजलि दमानिया को CDR कैसे मिला इसकी भी होगी जांच
Apr 05, 2026 | 03:52 PMमोबाइल की लत बनी मौत की वजह, सोलापुर में BBA छात्र ने उठाया खौफनाक कदम
Apr 05, 2026 | 03:49 PMAmravati RTE प्रवेश: 2,626 सीटों के लिए कल सुबह 11 बजे निकलेगी ऑनलाइन लॉटरी, 7,953 आवेदकों की थमी सांसें
Apr 05, 2026 | 03:49 PMKaran Johar ने दी खुशखबरी, ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, लक्ष्य-अनन्या की जोड़ी पर टिकी निगाहें
Apr 05, 2026 | 03:47 PMJalna में दर्दनाक हादसा, मुआवजे पर सहमति; मृतकों के परिजनों को 15 लाख मुआवजा
Apr 05, 2026 | 03:42 PMWardha NH-361 पर 8 साल बाद भी हरियाली नहीं, पेड़ कटे पर पौधारोपण नहीं; हादसों का खतरा बढ़ा
Apr 05, 2026 | 03:36 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














