Jalna में बड़ा खुलासा, तस्करी के शक पर कार्रवाई, जांच में निकला भैंस का मांस; पुलिस ने छोड़े कंटेनर

Jalna Meat Seizure : जालना में गोमांस तस्करी के शक में जब्त कंटेनरों में भैंस का मांस मिलने की पुष्टि, जांच रिपोर्ट के बाद कंटेनर छोड़े गए। पुलिस ने लोगों से की अपील अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें।
Major Revelation in Jalna: Action Taken on Suspicion of Smuggling; Investigation Reveals Buffalo Meat; Police Release Containers.
Jalna Beef Smuggling Allegation( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Jalna Beef Smuggling Allegation: जालना कथित गोमांस तस्करी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गोरक्षकों की सूचना पर पुलिस ने जिन तीन कंटेनरों को जब्त किया था, उनमें रखा गया मांस गोमांस नहीं, बल्कि भैंस का मांस निकला।

पशु चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट आने के बाद इस बात के खुलासे के बाद पुलिस ने तीनों कंटेनरों को छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को 1 अप्रैल की सूचना मिली थी कि पूर्णा से मुंबई की ओर जा रहे कंटेनरों में परभणी जिले के पूर्णा से मुंबई में गोमांस ले जाया जा रहा है। अगले दिन तड़के जालना पहुंचने पर टोल नाके के पास मौजूद कुछ लोगों को इन पर संदेह हुआ।

कंटेनरों में बड़ी मात्रा में मांस होने की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों कंटेनरों को जब्त कर लिया। तदुपरांत 4 करोड़, 34 लाख 95, 500 रुपये मूल्य के मांस से भरे तीन कंटेनरों को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मुंबई ले जाया जा रहा था गोमांस

मामले की सच्चाई जानने के लिए मांस के नमूनों को जांच हेतु पशु चिकित्सकीय प्रयोगशाला भेजा गया था।

अब आई रिपोर्ट में साफ हो गया है कि यह गोमांस नहीं, बल्कि भैंस का मांस है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट के आधार पर कंटेनरों को छोड़कर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई है।

फैली अफवाहों पर लगा विराम

इस घटना के बाद शहर में तेजी के साथ फैली अफवाहों पर विराम लगा है।

पुलिस ने लोगों से की अपील की है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com