Wardha NH-361 पर 8 साल बाद भी हरियाली नहीं, पेड़ कटे पर पौधारोपण नहीं; हादसों का खतरा बढ़ा

Wardha NH News: NH-361 के चौड़ीकरण के लिए पुराने पेड़ों को काटा गया, लेकिन 8 साल बाद भी NHAI ने पौधारोपण नहीं किया। सीमेंट रोड के अत्यधिक तापमान से टायर फटने और हादसों का खतरा बना रहता है।
Eight years after NH-361's construction, NHAI has failed to plant trees despite removing old ones. Rising temperatures on cement roads now pose a risk of tire bursts and accidents.
वर्धा एनएच 361 पर पौधारोपण (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Wardha Highway News: वर्धा नेशनल हाईवे 361 (बुटीबोरी-तुलजापुर महामार्ग) को बनकर करीब 8 वर्ष से ज्यादा का समय हो रहा है। लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से पौधारोपण लगाने पूर्णतः अनदेखी की है। सड़क के डिवाइडर तथा सड़क के दोनों छोर पर पेड़-पौधे ही नहीं है।

जिसकी वजह से गर्मी के मौसम में सीमेंट मार्ग पर अत्याधिक तापमान बढ़ जाता है। सरकार द्वारा बुटीबोरी-तुलजापुर महामार्ग के चौड़ाईकरण की घोषणा करने के पूर्व का मार्ग सिंगल लेन ही था। अत्याधिक ट्रैफिक बढ़ने के कारण दुर्घटनाएं हो रही थी। आए दिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती थी। लेकिन इस सिंगल लेन महामार्ग के किनारे बड़े पैमाने पर पुराने

विशालकाय पेड़ थे। जिससे महामार्ग पर निरंतर छांव रहती थी। किंतु, यातायात की समस्या के चलते सड़क के चौड़ाईकरण की घोषणा के बाद दोनों छोर से पेड़ कांटे गए। तभी महामार्ग पर व्यापक पौधे लगाकर संवर्धन किया जाएगा, ऐसा आश्वासन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा दिया गया था। लेकिन सडक निर्माणकार्य पूर्ण होने के पश्चात अब 8 वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है। सड़क किनारे पौधे लगाकर संवर्धन नहीं किया गया है। इतना ही नहीं डिवाइडर पर भी पेड़ों का सौंदर्याकरण करने पूर्णतः अनदेखी की है।

Wardha NH-361 पर वाहन का टायर फूटने से हादसे का डर बना रहता है

वर्धा शहर (Wardha) से सटे हमारे पिपरी-मेघे परिक्षेत्र से बुटीबोरी-तुलजापुर महामार्ग जाता है। फोर लेन सीमेंटीकरण के लिए परिसर के अनेक विशालकाय पेड़ों की बली दी गई पेड़ लगाने का वादा संबंधित प्रशासन के अधिकारियों ने दिया था। लेकिन इस ओर अनदेखी की है। आज दोपहर में अगर महामार्ग से जाते है। महामार्ग पर कहीं भी छांव नहीं है। सीमेंट होने के कारण गर्मी अधिक ज्यादा रहती है। गर्मी के मौसम में वाहनों के टायर फूटने से दुर्घटना का डर बना रहता है। संबंधित प्रशासन ने ध्यान देना जरूरी है। मयूर उईके, सामाजिक कार्यकर्ता

पौधारोपण की ओर प्रशासन को ध्यान देना आवश्यक

  • वर्धा (Wardha) एनएच 361 का फोर लेन निर्माण किया गया है। संपूर्ण मार्ग पर सीमेटीकरण है। ऐसे में गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण सीमेंट मार्ग गर्म भी बहुत ज्यादा होता है।
  •  जिसकी वजह से दोपहर में तेज चिलचिलाती धूप में महामार्ग से वाहन ले जाते समय टायर गर्म होकर फटने का खतरा बढ़ जाता है।
  • इतना ही नहीं तो दुपहिया से निकले वाहन चालक को महामार्ग पर पेड़ की कहीं भी छाया नहीं मिलती। जिससे प्रशासन द्वारा पौधारोपण की ओर ध्यान देना जरूरी है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com