Karan Johar ने दी खुशखबरी, ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, लक्ष्य-अनन्या की जोड़ी पर टिकी निगाहें

Karan Johar Upcpming Film Announcement: करण जौहर ने ‘चांद मेरा दिल’ को लेकर बड़ी अपडेट दी है। लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म का टीजर या ट्रेलर 6 अप्रैल को रिलीज हो सकता है।
Karan Johar Movie Chand Mera Dil Teaser Release Date
चांद मेरा दिल मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Karan Johar Movie Chand Mera Dil Teaser Release Date: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडेक्शन की फिल्मों का फैंस को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है, और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

‘चांद मेरा दिल’ को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

दरअसल, एक्टर लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। खास बात यह है कि फिल्म ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद लक्ष्य का यह अगला बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जिस वजह से फैंस की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। हाल ही में करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया। पोस्टर में लक्ष्य शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं, जबकि वह अनन्या पांडे के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

करण जौहर ने पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

पोस्ट के साथ करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, “प्यार का कोई फिक्स्ड रूट नहीं होता... बस थोड़ा पागल होना पड़ता है। कल 11 बजे मिलिए हमारे आरव और चांदनी से।” इस लाइन से साफ है कि 6 अप्रैल को फिल्म का टीजर या ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है। फैंस खासतौर पर लक्ष्य और अनन्या की फ्रेश जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं। पोस्टर में दोनों के बीच की केमिस्ट्री पहले ही लोगों का ध्यान खींच रही है, और अब टीजर रिलीज के बाद इसे लेकर चर्चा और तेज होने की उम्मीद है।

रिलीज डेट में हुआ बदलाव

पहले खबरें थीं कि ‘चांद मेरा दिल’ 10 अप्रैल को रिलीज हो सकती है और इसका मुकाबला अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ से होगा। लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फिल्मों की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। नई जानकारी के अनुसार, ‘चांद मेरा दिल’ अब 22 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार अभी बाकी है।

करण जौहर के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। रोमांस, ड्रामा और नई जोड़ी का कॉम्बिनेशन इस फिल्म को खास बना सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com