- Hindi News »
- Maharashtra »
- Asaduddin Owaisi Telling History Of Marathas On Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti
इंशाअल्लाह जिंदगी भर शिवाजी महाराज का…इतिहास का दिया ये उदाहरण, छत्रपति को लेकर ये क्या बोल गए ओवैसी
छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए पूजनीय है। उनकी जयंती के विशेष अवसर पर असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया है। अपने बयान के जरिए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है।
- Written By: प्रिया जैस

असदुद्दीन ओवैसी (सौजन्य-एएनआई)
हैदराबाद: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा शिवाजी के नाम पर गलत प्रोपेगैंडा फैला रही है। शिवाजी कभी भी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे। पार्टी के आधिकारिक हैंडल से उनका वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें वह शिवाजी की तारीफ कर रहे हैं।
ओवैसी ने कहा कि हमारे मराठा भाइयों से मैं कहना चाहूंगा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की असदुद्दीन ओवैसी बहुत इज्जत करता है और इंशाअल्लाह हमेशा करता रहेगा क्योंकि छत्रपति शिवाजी महाराज मुसलमानों के खिलाफ नहीं थे। ये बीजेपी का झूठा प्रोपेगैंडा है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने जब कल्याण को फतह किया, तो कल्याण के नवाब की बहू उनके सामने लाई गई थी। तब शिवाजी महाराज ने कहा था कि यह मेरी बहू की तरह है और वापस भेज दिया था।
ओवैसी ने याद दिलाया मराठाओं का इतिहास
एक जनसभा के दौरान उन्होंने शिवाजी को लेकर भाजपा से भी कई सवाल किए। एआईएमआईएम चीफ ने कहा, ‘बोलो बीजेपी वालों और आरएसएस वालों जब आगरा के किले से छत्रपति शिवाजी महाराज निकले, तो कौन उनके साथ था? मदारी मेहतर उसके साथ था और वह मुसलमान था। छत्रपति शिवाजी का टॉप का जनरल कौन था, नाम बताओ? इब्राहिम खान उसका नाम था।’
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा से राजनीतिक हमला: भाजपा पर सपकाल का बड़ा आरोप: 21 जगहों पर AIMIM से ‘अप्रत्यक्ष समझौता’
‘इन्हें तो गांधी के हत्यारे से प्यार’, टीपू सुल्तान विवाद में बीजेपी-RSS पर AIMIM नेता वारिस पठान का बयान
हैदराबाद वाली परेशानी बर्बाद कर देगी…ओवैसी से डरे मल्लिकार्जुन खड़गे? सामने आया ‘सीक्रेट’ मैसेज वाला VIDEO
‘ईमानदार थे तो वीडियो क्यों डिलीट किया, और…?’, असम CM हिमंता पर जमकर बसरे ओवैसी, जानिए क्या कहा
Chhatrapati Shivaji Maharaj kabhi bhi Musalman'on ke khilaaf nahi the, hum unki bahut izzat karte hain. – Barrister @asadowaisi #ChhatrapatiShivajiMaharaj #ShivajiMaharaj #AsaduddinOwaisi #owaisi #AIMIM #India pic.twitter.com/XWuoiFW7v3 — AIMIM (@aimim_national) February 19, 2025
ओवैसी ने आगे कहा, ‘बीजेपी वाले बताओ कि शिवाजी महाराज के पास जो लॉ का अफसर कौन था? काजी हैदर उनका नाम था। जब शिवाजी महाराज से कहा गया कि काजी हैदर है, मुसलमान है, तो छत्रपति शिवाजी महाराज ने कहा कि इंसान की काबिलियत उसके मजहब से नहीं उसके काम से होती है। मगर बीजेपी वाले अलग ही कैसेट बजाते हैं।’
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आगरा में बनेगा छत्रपति का स्मारक
इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा आगरा कोठी में शिवाजी महाराज का एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज को बंदी बनाकर रखा गया था। महाराष्ट्र सरकार जमीन का अधिग्रहण करेगी। वहां छत्रपति शिवाजी महाराज का एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा। मैं खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करूंगा।
Asaduddin owaisi telling history of marathas on chhatrapati shivaji maharaj jayanti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pandharpur Politics: ‘विधायक ने ही हरवाया अपना उम्मीदवार’, अभिजीत पाटिल पर राकांपा में भितरघात का आरोप
Feb 16, 2026 | 01:30 PMभारत-अमेरिका व्यापार करार के खिलाफ शिवसेना (UBT) का हल्लाबोल; अकोला में 26 फरवरी को 53 जगहों पर चक्का जाम!
Feb 16, 2026 | 01:30 PMराजकुमार राव का ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचानना हुआ मुश्किल, फैंस को सताई चिंता, बोले- क्या है इस बदले लुक का राज?
Feb 16, 2026 | 01:28 PMअमेरिका से एयरक्राफ्ट खरीदेगा ईरान! ट्रंप को खुश करने के लिए खामेनेई ने बनाया खास प्लान, इजरायल में हड़कंप
Feb 16, 2026 | 01:28 PMक्राइम रिपोर्ट: नासिक ग्रामीण पुलिस का बड़ा खुलासा, मारपीट व अपहरण बढ़े; अपराध सुलझाने की दर 40%
Feb 16, 2026 | 01:27 PMफडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’
Feb 16, 2026 | 01:24 PM2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब? क्या है सूतक का समय? जानिए सबसे सटीक तारीख
Feb 16, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM














