- Hindi News »
- Maharashtra »
- Asaduddin Owaisi Aimim Maharashtra Civic Polls 2026 Coalition Stance
बिहार की साजिश यहां नहीं चलेगी! AIMIM पार्षदों को ओवैसी ने दी चेतावनी, बोले- पार्टी तय करेगी गठबंधन
Owaisi on AIMIM Municipal Election Results: राज्य भर में 125 पार्षदों की जीत के साथ, ओवैसी ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी नगर निगम में गठबंधन या सत्ता का समीकरण केवल पार्टी नेतृत्व ही तय करेगा।
- Written By: प्रिया जैस

असदुद्दीन ओवैसी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Asaduddin Owaisi Maharashtra Polls: AIMIM पार्टी के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के नगर निगमों में गठबंधन को लेकर पार्टी की स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि नगर निगमों में किसी भी तरह का गठबंधन करना है या नहीं, इसका फैसला केवल पार्टी नेतृत्व करेगा। कोई भी पार्षद अपने स्तर पर ऐसा निर्णय नहीं ले सकता।
ओवैसी ने पार्टी के पार्षदों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने पार्टी लाइन से हटकर फैसला लिया, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि AIMIM से चुने गए पार्षद कहीं नहीं जाएंगे और पार्टी को कमजोर करने की कोशिश करने वालों को जनता जवाब देगी।
पार्टी तोड़ने की कोशिश
AIMIM प्रमुख ने दावा किया कि पार्टी को तोड़ने की कोशिश पहले भी की गई थी। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ऐसी कोशिशों का जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया था। ओवैसी ने बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में AIMIM के 8 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने पार्षदों से अपील की कि वे बिना पार्टी की अनुमति के कोई भी राजनीतिक कदम न उठाएं।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में ‘पीएमसी रोड मित्र’ ऐप छह महीने में ही बंद, प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल
महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: 17 से 20 मार्च तक विदर्भ-मराठवाडा में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
महाराष्ट्र में ई-रिक्शा और ई-बाइक टैक्सी के लिए अब ‘परमिट’ अनिवार्य, जानें सुरक्षा पर क्या बोले मंत्री सरनाईक
नासिक: गोदावरी में सीवर का पानी छोड़ने पर मनपा अधिकारियों पर FIR की मांग; हाईकोर्ट समिति ने अपनाया कड़ा रुख
जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी, AIMIM, मुंबई के मेयर के चुनाव में BJP को सपोर्ट करेगी, तो AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “यह सवाल ही नहीं उठता। अकोट में लोगों ने AIMIM के सिंबल पर पांच कॉर्पोरेटर चुने थे। हमने उन्हें शो-कॉज नोटिस भेजा था। और जब वे अमरावती में मुझसे मिले थे, तो मैंने उन्हें पर्सनली चेतावनी दी थी कि वे कोई भी पॉलिसी डिसीजन न लें।”
#WATCH | Hyderabad: When asked whether his party, AIMIM, would support the BJP in electing the mayor of Mumbai, AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, “That question does not arise. In Akot, the people elected five corporators on the AIMIM symbol. We had sent them a show-cause… pic.twitter.com/ytkcyHKygK — ANI (@ANI) January 17, 2026
मैंने उनसे बहुत साफ कहा था कि गठबंधन करना है या नहीं, यह पार्टी तय करेगी। लेकिन यह बात अपने दिमाग में रखें। हम BJP या NDA के साथ बिल्कुल नहीं जा सकते। इसलिए उन्होंने BJP समर्थित कैंडिडेट को सपोर्ट करके गलती की। तुरंत ही, हमारे स्टेट प्रेसिडेंट ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।”
वोटर लिस्ट विवाद पर क्या बोले ओवैसी?
विपक्ष द्वारा लगाए गए वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी ने मतदाता सूची की जांच की थी और उन्हें सूची में कोई बड़ी खामी नहीं मिली। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ इलाकों में राजनीतिक समीकरणों के बावजूद AIMIM और अन्य दलों के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें – उनको वहीं दफना देंगे…BMC में हार के बाद राज ठाकरे का इमोशनल कार्ड, बोले- यह हमारे वजूद की लड़ाई
ओवैसी के अनुसार, औरंगाबाद में AIMIM के 33 पार्षद, जबकि BMC में 8 पार्षद चुने गए हैं। इसके अलावा अमरावती और अकोला जैसे शहरों में भी पार्टी को सफलता मिली है।
प्रचार और चुनावी समर्थन पर बयान
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के प्रचार को लेकर ओवैसी ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वे पश्चिम महाराष्ट्र में प्रचार नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि AIMIM की जीत में विभिन्न समुदायों का योगदान रहा है, जिसमें हिंदू और दलित मतदाता भी शामिल हैं।
ओवैसी ने कहा कि महाराष्ट्र के मतदाताओं ने पार्टी के 125 पार्षदों को चुना है और AIMIM उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचित पार्षद जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
बीजेपी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने ओडिशा के बालासोर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना का उल्लेख किया और कहा कि वहां बीजेपी की सरकार होने के बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।
Asaduddin owaisi aimim maharashtra civic polls 2026 coalition stance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंग के जख्मों पर चीन का मरहम! ईरान को दी 2 लाख डॉलर की आर्थिक मदद, पश्चिम एशिया में बढ़ेगा बीजिंग का दबदबा
Mar 13, 2026 | 03:06 PMबिना ड्राइवर की Uber, अब ऐप से बुक करें कार और खुद पहुंचेगी मंज़िल तक, लोग पहली बार बैठकर हुए हैरान
Mar 13, 2026 | 03:00 PMमुंबई मेट्रो की Aqua Line में सफर करती दिखीं आलिया भट्ट की मां, साथ बैठे लोग भी नहीं पाए पहचान, देखें VIDEO
Mar 13, 2026 | 03:00 PM‘कांग्रेस के सभी सदस्य बिगड़ गए हैं’, संसद में विपक्ष की ‘नाश्ता पार्टी’ पर भड़के किरेन रिजिजू
Mar 13, 2026 | 02:57 PMपुणे में ‘पीएमसी रोड मित्र’ ऐप छह महीने में ही बंद, प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल
Mar 13, 2026 | 02:55 PMमहाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: 17 से 20 मार्च तक विदर्भ-मराठवाडा में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Mar 13, 2026 | 02:50 PMइराक के पास ‘सेफसी विष्णु’ टैंकर पर हमला, मुंबई के इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह की मौत
Mar 13, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM












