-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Aimim Rise Maharashtra Local Body Elections Chhatrapati Sambhajinagar Marathwada
महाराष्ट्र की राजनीति में AIMIM का उभार, 13 मनपाओं में 95 सीटों पर जीत; ओवैसी की रणनीति सफल
- Written By: अंकिता पटेल
Marathwada Politics: महाराष्ट्र की स्थानीय निकाय राजनीति में AIMIM ने बड़ा उभार दर्ज किया है। 29 महानगरपालिकाओं में से 13 में 95 उम्मीदवारों की जीत ने पार्टी को नई राजनीतिक ताकत बना दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया )
Mumbai Municipal Elections: छत्रपति संभाजीनगर महाराष्ट्र की स्थानीय निकाय राजनीति में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने उल्लेखनीय उभार दर्ज किया है।
मराठवाड़ा से लेकर मुंबई महानगर क्षेत्र तक पार्टी ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए 29 महानगरपालिकाओं में से 13 में कुल 95 उम्मीदवारों को विजयी बनाकर राजनीतिक समीकरणों को नई दिशा दी है।
इस प्रदर्शन को पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की रणनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। एमआईएम को सबसे अधिक सीटे छत्रपती संभाजीनगर महानगर पालिका में मिली है। मराठवाड़ा क्षेत्र में AIMIM ने पारंपरिक समर्थन के साथ-साथ शहरी इलाकों में संगठनात्मक मजबूती का परिचय दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों के समर्थन में आई करीना कपूर और सारा अली खान, बोलीं- युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी
कोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद
हार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें PM मोदी, शिवसेना UBT प्रवक्ता आनंद दुबे का कड़ा हमला
छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड सहित कई शहरों में पार्टी को उल्लेखनीय जनसमर्थन मिला, जिससे स्थानीय राजनीति में AIMIM एक प्रभावशाली ताकत बनकर उभरी है। वहीं मुंबई और उसके उपनगरों में भी पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए कई वार्डों में जीत हासिल की है।
प्रचार रणनीति ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
चुनावी परिणामों के अनुसार AIMIM ने न केवल अपनी सीटों की संख्या बढ़ाई, बल्कि कई स्थानों पर राष्ट्रीय और राज्य स्तर के दलों के मजबूत उम्मीदवारों को पराजित किया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सफलता अल्पसंख्यक समुदाय के साथ साथ शहरी गरीब, युवा और वंचित वर्गों के समर्थन को दर्शाती है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि AIMIM ने स्थानीय मुद्दों, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे विषयों को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ा, जिसका सीधा लाभ पार्टी को मिला।
संगठन विस्तार, जमीनी स्तर पर संपर्क और प्रभावी प्रचार रणनीति ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस चुनावी प्रदर्शन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में AIMIM की भूमिका और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर चुनाव: आचार संहिता लागू होते ही संभाजीनगर पुलिस एक्शन मोड में, अवैध सामग्री जब्त
आगामी महापौर चुनावों, स्थायी समितियों और महानगरपालिका में सत्ता संतुलन तय करने में पार्टी की मौजूदगी निर्णायक साबित हो सकती है। मराठवाड़ा से मुंबई तक AIMIM की यह राजनीतिक बढ़त आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए भी अहम संकेत मानी जा रही है।
Aimim rise maharashtra local body elections chhatrapati sambhajinagar marathwada
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों के समर्थन में आई करीना कपूर और सारा अली खान, बोलीं- युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी
Jul 23, 2026 | 08:44 PMFDA Action: छत्रपति संभाजीनगर की मशहूर उत्तम उपहार गृह का लाइसेंस निलंबित, बार-बार इस्तेमाल किए जा रहे तेल
Jul 23, 2026 | 08:39 PM‘छात्र घर लौट जाएं, दोषियों पर कार्रवाई होगी’, सलमान खान ने की अपील, बोले- सोनम अब हो गया, इसे और आगे मत बढ़ाओ
Jul 23, 2026 | 08:28 PMNose Mole Meaning: नाक पर तिल वाली लड़कियां क्यों मानी जाती हैं भाग्यशाली? जानिए क्या है रहस्य
Jul 23, 2026 | 08:23 PMभाजपा विधायकों पर फेंके गए अंडे! कर्नाटक राज्यपाल से BJP ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेस पर साधा निशाना
Jul 23, 2026 | 08:22 PMकोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद
Jul 23, 2026 | 08:15 PMहार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Jul 23, 2026 | 08:11 PMवीडियो गैलरी

29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM











