- Hindi News »
- Maharashtra »
- Anti Encroachment Drive Clears Footpaths And Roads In Nagpur Sitabuldi
नागपुर के सीताबर्डी में मनपा का बुलडोजर एक्शन, सड़क-फुटपाथ से हटे अतिक्रमण; पैदल यात्रियों को राहत
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा ने सीताबर्डी सहित कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ पर कब्जा किए अवैध ठेलों व दुकानों को हटाया।

नागपुर मनपा, अतिक्रमण हटाओ अभियान, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Anti Encroachment Drive: नागपुर शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए महानगरपालिका की ओर से शुरू किए गए अभियान के तहत मंगलवार को भी कई इलाकों में अतिक्रमण उन्मूलन कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान शहर के व्यस्त इलाकों से सड़क और फुटपाथ घेरे हुए दर्जनों अवैध ठेलों और दुकानों को हटाया गया।
सीताबर्डी में अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान सीताबर्डी मेन रोड से शुरू होकर वैरायटी चौक तक गया और फिर वापस सीताबडों मेन रोड तक पूरे दिन चलाया गया। इस मुख्य मार्ग पर सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाए बैठे अवैध दुकानदारों और ठेले वालों को खदेड़ कर रास्ता पैदल चलने वालों के लिए खाली कराया गया।
महल और बड़कस चौक अतिक्रमण पर भी कार्रवाई
महल इलाके में भी अतिक्रमण निर्मूलन को अंजाम दिया गया। दोसर वैश्य परिसर से शुरू होकर महल चौक, बड़कस चौक, कैलीबाग रोड, गडकरी वाड़ा परिसर, कल्याणेश्वर मंदिर परिसर से होते हुए वापस महल और बड़कस चौक तक उन्मूलन अभियान चलाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
खस्ताहाल सड़क बनी हादसों की वजह, गोंदिया-धापेवाड़ा मार्ग पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग
Gondia News: ‘ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत बड़ी कार्रवाई, बोरी में छिपाकर सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार
नागपुर में दबोची गई देशव्यापी सेंधमार गैंग: रेलवे स्टेशन के पास गेस्ट हाउस से 3 गिरफ्तार, 22 लाख का माल बरामद
गोंदिया पहुंचे DRM ने परखा मेमू-डेमू शेड, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा मानकों को लेकर दिए कड़े निर्देश
इस लंबी दूरी के मार्ग पर सड़क के दोनों ओर और फुटपाथ को बाधित करने वाले सभी अवैध अतिक्रमणों को पूरी तरह से साफ किया गया, कार्रवाई में उपायुक्त मंगेश खवले तथा प्रवर्तन विभाग के ही सहायक आयुक्त संजय कांबले के मार्गदर्शन में मनपा की अतिक्रमण उन्मूलन टीमों ने हिस्सा लिया।
धंतोली और अभ्यंकरनगर में 2 ट्रक सामान जब्त
मनपा के प्रवर्तन विभाग के अनुसार, टीम ने अभ्यंकरनगर मार्ग और धंतोली परिसर में मौर्चा संभाला। धंतोली में आनंद आश्रम भोजनालय के पास पूरे दिन यह अभियान जारी रहा। दस्ते ने सड़क और फुटपाथ के दोनों किनारों पर लगे अवैध ठेलों और दुकानों को बलपूर्वक हटाया। इस सख्त कार्रवाई के दौरान मनपा दस्ते ने लगभग 2 ट्रक सामान जब्त किया जिसमें मुख्य रूप से 5 ठेले और अन्य संबंधित सामग्री शामिल है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में दबोची गई देशव्यापी सेंधमार गैंग: रेलवे स्टेशन के पास गेस्ट हाउस से 3 गिरफ्तार, 22 लाख का माल बरामद
देर रात तक इस क्षेत्र में कार्रवाई जारी थी। मनपा की इस कार्रवाई से अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सड़कों और फुटपाथों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी यह जब्ती और निर्मूलन अभियान इसी तरह जारी रहेगा।
Anti encroachment drive clears footpaths and roads in nagpur sitabuldi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वाराणसी में 200 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, रेलवे की कार्रवाई पर उठे सवाल, क्यों हुआ एक्शन? देखें VIDEO
Jun 03, 2026 | 01:38 PMनागपुर के सीताबर्डी में मनपा का बुलडोजर एक्शन, सड़क-फुटपाथ से हटे अतिक्रमण; पैदल यात्रियों को राहत
Jun 03, 2026 | 01:38 PMकंगाल को भी मालामाल बना सकता है पक्षियों का दाना-पानी! बस ध्यान रखें ज्योतिष के ये जरूरी नियम
Jun 03, 2026 | 01:36 PMखस्ताहाल सड़क बनी हादसों की वजह, गोंदिया-धापेवाड़ा मार्ग पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग
Jun 03, 2026 | 01:33 PMमध्य प्रदेश में छिड़ा पोस्टर वार: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को दिखाया ‘पंचमुखी नाग’, आमने-सामने नेता
Jun 03, 2026 | 01:32 PMShyam Kaushal Praises Peddi: श्याम कौशल ने ‘पेड्डी’ को दी बधाइयां, टीम की मेहनत की जमकर की तारीफ
Jun 03, 2026 | 01:23 PMबंगाल में एक और TMC नेता गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के लगे गंभीर आरोप, सियासी हलचल तेज
Jun 03, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

पासिंग ऑउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, जवान का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Jun 02, 2026 | 11:37 PM
मोदी के ‘सिंघम’ अन्नामलाई ने की बगावत? वो 5 बड़े कारण जिसने दिल्ली से चेन्नई तक मचाया हड़कंप- VIDEO
Jun 02, 2026 | 11:21 PM
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
Jun 02, 2026 | 09:02 PM
दिल्ली में बड़ा हादसा: एक धमाका और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई पूरी बिल्डिंग, देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:47 PM
ट्रंप का फूटा गुस्सा! फोन पर नेतन्याहू को लगाई फटकार, क्या टूटने वाली है अमेरिका-इजराइल की दोस्ती? देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:26 PM
मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM













