Amravati News: ‘वरमाला की जगह कफन-बारात की जगह दफन’, युवक की पत्थर से कूंच कर हत्या, कुएं में मिला शव
एक 24 वर्षीय युवक की शादी तय हो चुकी थी। घर में विवाह की तैयारियाँ जोरों पर थीं, लेकिन शादी से दो दिन पहले वह लापता हो गया। युवक की खोजबीन शुरू हुई, और परिजन चिंता में पड़ गए।
- Written By: आंचल लोखंडे
'वरमाला की जगह कफन-बारात की जगह दफन' (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अमरावती : 24 वर्षीय युवक की शादी तय हो चुकी थी। घर में विवाह की तैयारियाँ जोरों पर थीं, लेकिन शादी से 2 दिन पहले वह अचानक लापता हो गया। युवक की खोजबीन शुरू हुई, और परिजन चिंता में पड़ गए। अंततः शादी के दिन, यानी शुक्रवार को, उसका शव एक कुएँ में मिला। यह दिल दहला देने वाली घटना मोर्शी तालुका में सामने आई। मृतक का नाम धरमू मयतीलाल उईके (24 वर्ष), निवासी पाटनाका, मध्यप्रदेश निवासी था और उसकी शादी 23 मई को तय थी।
धरमू की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई, और उसका शव कुएँ में फेंक दिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दयाराम गंजीलाल वरठी (34 वर्ष), निवासी वलनी, तहसील मुलताई, जिला बैतूल को महज दो-तीन घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
कुएँ में मिला शव
धरमू की शादी मध्यप्रदेश की एक युवती से तय हुई थी, और उसी दिन विवाह होना था। लेकिन वह 2 दिन पहले से ही लापता था। उसके पिता मयतीलाल उईके ने 22 मई को मोर्शी पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। आज, शिरखेड पुलिस थाने की सीमा में एक खेत के कुएँ के पास चौकीदार को रक्त के धब्बे दिखाई दिए। उसने कुएँ में झांककर देखा तो वहाँ एक शव पड़ा मिला।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती वोटर लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम? तुरंत करें ये काम, विधायक सुलभा खोडके ने की अपील
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
अमरावती विधान परिषद चुनाव: प्रवीण पोटे का नामांकन टला, केंद्रीय समिति की फटकार के बाद भाजपा में बढ़ी हलचल
Legislative Council Election: आज नामांकन भरेंगे प्रवीण पोटे, बावनकुले रहेंगे मौजूद
मंगेतर से प्रेम संबंध के चलते हत्या
मोर्शी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर शव बाहर निकाला। पहचान होने पर पुष्टि हुई कि वह शव धरमू का ही था। धरमू के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे और वहाँ एक खून से सना हुआ पत्थर भी मिला, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। घटनास्थल पर अमरावती से डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को बुलाया गया। जांच में पता चला कि आरोपी दयाराम वरठी के धरमू की मंगेतर से प्रेम संबंध थे।
पत्थरों से वार कर उसकी हत्या
लड़की की शादी धरमू से तय हो जाने के कारण, आरोपी ने उसे पाला गाँव में मिलने के लिए बुलाया। शराब पीने के बाद दोनों मोर्शी-तिवसा मार्ग के पास कवठाळ क्षेत्र में गए। वहाँ दयाराम ने धरमू पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को कुएँ में फेंक दिया।
आरोपी ने स्वीकार लिया अपना अपराध
आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मामले की जांच प्रभारी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार कुमावत तथा पुलिस उपविभागीय अधिकारी संतोष खांडेकर के मार्गदर्शन में मोर्शी पुलिस थाना प्रभारी नितीन देशमुख द्वारा की जा रही है।
