-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sangli »
- Medical Student Gang Physical Abuse In Sangli 3 Accused Arrested
सांगली में मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, नशीली कोल्ड ड्रिंक देकर दिया घटना को अंजाम, 3 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: आंचल लोखंडे
सांगली जिले से एक अत्यंत दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, एमबीबीएस के तीसरे वर्ष में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ उसके ही जान-पहचान के 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

सांगली में मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
सांगली: महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक अत्यंत दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एमबीबीएस के तीसरे वर्ष में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ उसके ही जान-पहचान के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को इस तरह अंजाम दिया गया, जैसे पहले से पूरी योजना बनाई गई हो। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है और वे पुणे, सोलापुर तथा सांगली के निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पीड़िता सांगली के एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्रों से उसकी जान-पहचान और दोस्ती हो गई थी। इस दोस्ती का फायदा उठाते हुए तीन युवकों ने उसे भरोसे में लिया और फिल्म दिखाने के बहाने बाइक से वान्लेसवाड़ी स्थित एक फ्लैट पर ले गए।
फिल्म दिखाने के बहाने फ्लैट तक ले गए
फ्लैट पर पहुंचते ही युवकों ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। छात्रा को जब तक कुछ समझ आता, तब तक वह बेहोशी की हालत में चली गई थी। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद कुछ समय बाद जब उसे होश आया, तो उसने तत्काल पुलिस स्टेशन पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
बारुईपुर हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई, मॉब लिंचिंग के एक और आरोपी को पुलिस ने दबोचा
दतिया पुलिस का बड़ा एक्शन: नष्ट किए 628 अवैध हथियार, चुनाव से पहले अपराधियों को सख्त संदेश
Seoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Navabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
हिम्मत दिखाते हुए दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता को न सिर्फ नशीला पेय पिलाया गया, बल्कि घटना के बाद उसे धमकाया भी गया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो अंजाम बुरा होगा। बावजूद इसके, छात्रा ने डरने की बजाय हिम्मत दिखाई और पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस साहसी कदम के कारण ही तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने तीनों को 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
परिजनों को लगा सदमा
जब पीड़िता के माता-पिता को इस घिनौनी घटना की जानकारी मिली, तो वे भी गहरे सदमे में आ गए और तत्काल थाने पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। फॉरेंसिक साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड्स और फ्लैट से बरामद वस्तुओं की भी जांच की जा रही है।
यह मामला सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी भी है, जिसमें कैसे आज के युवा दोस्ती के नाम पर भरोसे का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही यह भी एक मिसाल है कि अगर कोई महिला अन्याय के खिलाफ हिम्मत से खड़ी हो, तो न्याय की राह आसान हो सकती है।
Medical student gang physical abuse in sangli 3 accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विश्व युवा कौशल दिवस पर CM योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- 9 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
Jul 15, 2026 | 06:37 PM‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 साल पूरे, जिंदगी जीने का नया नजरिया देने वाली फिल्म आज भी है लोगों की फेवरेट
Jul 15, 2026 | 06:32 PMमहाराष्ट्र में नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा; कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दिए नई नीति के निर्देश
Jul 15, 2026 | 06:24 PMMaharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगी आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 15, 2026 | 06:24 PM25 लाख की नेमप्लेट, 300 करोड़ का बंगला… जानिए शाहरुख खान के ‘मन्नत’ की लग्जरी कहानी
Jul 15, 2026 | 06:17 PMकेरल मॉडल पर बनेगी यूपी की आयुष नीति; आयुर्वेद अस्पताल और मेडिकल कॉलेज खोलने वालों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
Jul 15, 2026 | 06:14 PMFacebook पर सस्ते सामान का ऑफर देख रहे हैं? एक गलती से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, पुलिस का बड़ा अलर्ट
Jul 15, 2026 | 06:06 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














