Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati News: अमरावती में सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

Amravati Garbage Crisis: अमरावती में कोणार्क कंपनी के सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर की स्वच्छता व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 15, 2026 | 04:14 PM

अमरावती कचरा समस्या- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Sanitation Workers Strike: अमरावती शहर में स्वच्छता का जिम्मा संभालने वाली कोणार्क कंपनी के सफाई कर्मियों की पिछले दो से तीन दिनों से जारी हड़ताल के कारण पूरे शहर में सफाई व्यवस्था का बंटाढार हो गया है। जगह-जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं, जिससे शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मंगलवार को कोणार्क के सफाई कर्मियों ने राजापेठ जोन में पूरी तरह काम बंद आंदोलन किया, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गई है।

चूंकि अभी बारिश का मौसम चल रहा है, ऐसे में हर तरफ जमा हो रहे कचरे और गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया, डायरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में इस तरह के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

गंदगी से बीमारियों का खतरा

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अमरावती महानगरपालिका (मनपा) के पास शहर में कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग (धुआं छोड़ने) को लेकर कोई ठोस नियोजन नहीं है, जिसके कारण जनता में मनपा प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि गंदगी के कारण किसी प्रकार की जीवित हानि (जान का नुकसान) होती है, तो इसके लिए सीधे तौर पर मनपा की अव्यवस्था जिम्मेदार होगी।

सम्बंधित ख़बरें

भाई की आखिरी इच्छा थी कि हम साथ रहें… पवार परिवार और NCP की एकजुटता पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा

नागपुर आपली बस विवाद: नियमों को बाईपास कर कंपनी को भुगतान, परिवहन विभाग में वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा

साकीनाका मैनहोल हादसे की जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी; अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास, ठेकेदार फरार

Amravati Rainfall: अमरावती जिले में बारिश की भारी कमी, जुलाई में अब तक केवल 48% वर्षा

YSP ने दी आंदोलन करने की चेतावनी

शहर की इस बदतर स्थिति को देखते हुए युवा स्वाभिमान पार्टी के नेता सचिन भैडे एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने मनपा आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इस गतिरोध को तुरंत समाप्त कर शहर में स्वच्छता अभियान को पटरी पर लाने की मांग की है।

ये भी पढ़े: अमरावती में हिट एंड रन से युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा; परिजन शव लेकर पहुंचे पुलिस आयुक्तालय

मनपा के खिलाफ नाराजगी

यदि मनपा प्रशासन ने जल्द से जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं निकाला और सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं की, तो युवा स्वाभिमान पार्टी सड़कों पर उतरकर तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मनपा आयुक्त को ज्ञापन सौंपते समय प्रशांत वानखडे, दीपक साहू, प्रीति रेवणे, योगेश विजयकर, अर्चना पांडे, प्रियंका पाटने सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुखता से उपस्थित थे।

Amravati konark sanitation workers strike garbage crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 04:14 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News
  • Throwing Garbage

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.