Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati Rainfall: अमरावती जिले में बारिश की भारी कमी, जुलाई में अब तक केवल 48% वर्षा

Amravati Monsoon: अमरावती जिले में 14 जुलाई तक सामान्य से 26% कम बारिश दर्ज की गई है। जुलाई में अब तक केवल 48.4% वर्षा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई तहसीलों में बारिश सामान्य से काफी कम रही।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 15, 2026 | 04:00 PM

अमरावती मानसून -फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Weather Update: अमरावती जिले में इस साल मानसून की चाल उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 14 जुलाई तक पूरे जिले में जून से लेकर अब तक कुल 200.7 मिमी वास्तविक बारिश दर्ज की गई है, जो इस अवधि की सामान्य वर्षा (271.0 मिमी) का केवल 74.1% है। इसका सीधा मतलब है कि जिला सामान्य से लगभग 26% पीछे चल रहा है। आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई के महीने में जिले में मानसून काफी कमजोर पड़ा है।

14 जुलाई तक जिले की सामान्य जुलाई वर्षा का आंकड़ा 125.3 मिमी होना चाहिए था, लेकिन अब तक केवल 60.6 मिमी (सिर्फ 48.4%) बारिश ही दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में तो लगभग सभी तहसीलों में सूखा रहा और केवल कुछ ही जगहों पर मामूली बूंदाबांदी दर्ज हुई।

तहसीलवार स्थिति

जिले की 14 तहसीलों में बारिश का वितरण काफी असमान रहा है। सबसे कम बारिश भातकुली तहसील में हुई है। अब तक सामान्य का केवल 54.5% यानि (130.4 मिमी) और अचलपुर में 57.8% (153.8 मिमी) ही पानी बरसा है। धामनगांव भी महज 60.0% (194.5 मिमी) बारिश के साथ पिछड़े इलाकों में शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर आपली बस विवाद: नियमों को बाईपास कर कंपनी को भुगतान, परिवहन विभाग में वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा

साकीनाका मैनहोल हादसे की जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी; अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास, ठेकेदार फरार

उल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान

सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान

संभाग की तुलना में अमरावती जिला पीछे

यदि अमरावती संभाग की तुलना पूरे अमरावती जिले से की जाए, तो अमरावती संभाग ने अपनी सामान्य वर्षा का 78.0% (199.5 मिमी) हिस्सा हासिल कर लिया है, जबकि अमरावती जिला 74.1% के साथ संभाग के औसत से थोड़ा पीछे है। कृषि जानकारों के मुताबिक जुलाई का महीना फसलों की बुवाई और उनकी शुरुआती ग्रोथ के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। बारिश की कमी और पिछले 24 घंटों में बिल्कुल बारिश न होना किसानों की चिंता बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई है।

ये भी पढ़े: अमरावती में हिट एंड रन से युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा; परिजन शव लेकर पहुंचे पुलिस आयुक्तालय

चांदूर बाजार में अच्छी बारिश

चांदूर बाजार तहसील ने अपनी सामान्य वर्षों का 102.2% (213.4 मिमी) और अंजनगांव ने 100.2% (196.2 मिमी) आंकड़ा पार कर लिया है। पहाड़ी क्षेत्रा धारणी में सबसे अधिक 311.1 मिमी (सामान्य का 94.4%) और चिखलदरा में 255.0 मिमी (सामान्या का 64.8%) कुल बारिश दर्ज की गई है।

Amravati rainfall deficit monsoon update july 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 04:00 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News
  • monsoon alert
  • Vidarbha Farmers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.