- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Vice Chancellor Launched Uni Connect Mobile App Anand Khandelwal Second Position In Country In Upsc
Amravati News: कुलगुरु ने किया युनी कनेक्ट ऐप लॉन्च, UPSC परिक्षा में आनंद खंडेलवाल देश में दूसरे
संत गाडगेबाबा अमरावती विश्वविद्यालय की ओर से यूनी कनेक्ट मोबाइल ऐप कुलगुरु डॉ. मिलिंद बारहाते के हाथों बुधवार को लॉन्च किया गया। तो वहीं UPSC परिक्षा में आनंद खंडेलवाल देश में दूसरे स्थान पर रहे है।
- Written By: आंचल लोखंडे

युनी कनेक्ट मोबाईल ऐप लॉन्च। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अमरावती: संत गाडगेबाबा अमरावती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो, इस दिशा में प्रयास शुरू है। विद्यार्थी हित में विविध योजनाएं विश्वविद्यालय की ओर से चलाई जा रही हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से यूनी कनेक्ट मोबाइल ऐप कुलगुरु डॉ. मिलिंद बारहाते के हाथों बुधवार को लॉन्च किया गया। इस ऐप के जरिए संत गाडगेबाबा अमरावती विश्वविद्यालय परीक्षेत्र के पांचों जिलों के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों से जुड़े रहेंगे।
विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी सहित विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक व प्रशासनिक विभाग प्रमुख, कर्मियों को इस ऐप से सुविधा निर्माण होगी। मोबाइल ऐप में महाविद्यालयों की सूची, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय विभाग द्वारा उपलब्ध पाठ्यक्रम, अध्ययन, परीक्षा की समयसारणी, नतीजे, पिछली परीक्षा की प्रश्नपत्रिका, शैक्षणिक कैलेंडर, परिपत्रक, सूचना, उपक्रम, विविध विद्यार्थी हितार्थ योजना, संशोधन, रोजगार, छात्रवृत्ति आदि जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।
5 जिलों के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों से रहेंगे कनेक्ट
यह ऐप ओ.एस. तथा एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप लॉन्चिंग के दौरान कुलगुरु डॉ. मिलिंद बारहाते ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास शुरू है। विद्यार्थियों में किताबी ज्ञान के साथ रोजगारभिमुख कौशल विकास हो, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा हासिल कर विद्यार्थी स्वयं के पैरों पर खड़े हो सकते हैं। उक्त मोबाइल ऐप के जरिए विद्यार्थियों की समस्या का निराकरण समय पर होगा। विद्यार्थी ऐप डाउनलोड करें, ऐसी अपील भी की गई।
सम्बंधित ख़बरें
डिफॉल्टर ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करेगा महावितरण, अमरावती में मंडल में 1 लाख 71 हजार मिले
संगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
डराकर करता रहा शोषण, वरुड में नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर दर्ज कराई शिकायत
अमरावती में छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, चांदूर बाजार पुलिस ने आरोपी युवक पर दर्ज किया मामला
UPSC आनंद खंडेलवाल देश में दूसरे स्थान पर
तो वहीं दूसरी खबर भी शिक्षा क्षेत्र से ही जुड़ी हुई है। वरुड के किराना व्यवसायी अनिल और अनीता खंडेलवाल के पुत्र, और अम्बेजोगाई के सेवानिवृत्त प्रोफेसर अभिजीत लोहिया और डॉ. शुभदा लोहिया के दामाद आनंद खंडेलवाल को भारतीय वन सेवा (यूपीएससी) परीक्षा 2024 उत्तीर्ण कर देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि को लेकर खंडेलवाल समाज सहित सभी वर्गों में खुशी व्यक्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पुसला निवासी हभप विजय खंडेलवाल महाराज के भतीजे ने 10वीं कक्षा तक की शिक्षा वरुड़ शहर के एनटीआर स्कूल से पूरी की।
आनंद को शतरंज, पक्षी देखने और खाना बनाने में भी रुचि
उन्होंने 2016 में महाराष्ट्र के पुणे स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी शिक्षा पूरी कर, बाद में सात वर्षों तक इसी क्षेत्र में काम करने के बाद सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया और 2024 में भारतीय वन सेवा परीक्षा में मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के तीनों चरणों को पूरा करने में सफल रहे। भारतीय वन सेवा (यूपीएससी) परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करने और देश में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ आनंद को शतरंज, पक्षी देखने और खाना बनाने में भी रुचि है।
पत्नी चौथे स्थान पर तथा पति दूसरे स्थान पर
उन्होंने अपनी यूपीएससी यात्रा के दौरान अपनी पत्नी अनुष्का और अन्य अधिकारी प्रतीक इंदलकर, सेंथिल कुमार, नॉर्थ स्टार आईएएस पुणे और विराज से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया। आनंद अपनी सफलता का श्रेय अपने सभी गुरुओं और परिवार को देते हैं। दृढ़ संकल्प, दृढ़ता और अथक परिश्रम से आनंद खंडेलवाल की पत्नी अनुष्का खंडेलवाल ने भारतीय वन सेवा (यूपीएससी) परीक्षा 2022 उत्तीर्ण कर देश में चौथा स्थान हासिल किया था। अब आनंद खंडेलवाल ने भारतीय वन सेवा (यूपीएससी) परीक्षा 2024 उत्तीर्ण कर ली है और देश में दूसरा स्थान हासिल किया। खंडेलवाल दंपति को हर तरफ से बधाई मिल रही है।
Vice chancellor launched uni connect mobile app anand khandelwal second position in country in upsc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM














