अमरावती में 1.12 करोड़ की लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश; बंटवारे के वक्त रेस्टॉरेंट से 7 लुटेरे गिरफ्तार

Amravati Crime Branch News: अमरावती पुलिस की बड़ी सफलता। 1.12 करोड़ की लूट का 48 घंटे में खुलासा। ज्वेलर्स को लूटने वाले 7 आरोपी बंटवारे के वक्त गिरफ्तार।
Amravati Crime Branch solves ₹1.12 Crore jewellery heist in 48 hours.
ज्वेलर्स को लूटने वाले चोर पकड़ाए (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Jeweller Robbery Amravati: अमरावती शहर की अपराध शाखा ने गाडगे नगर थाना क्षेत्र में हुए साहसी ज्वेलर्स लूटकांड का महज 48 घंटे में पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 700 ग्राम सोने के आभूषण, नकद राशि, वारदात में प्रयुक्त चारपहिया वाहन, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चाकू सहित कुल 1 करोड़ 12 लाख 32 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

सभी आरोपी नांदगांवपेठ टोल नाके के पास स्थित एक रेस्टॉरेंट में लूट के माल का बंटवारा करने आए थे। गिरफ्तार आरोपियों में सैयद इमरान सैय्यद मीर उर्फ दबंग (32, लालखडी मदरसा, अमरावती), फिरोज खान कासम खान (32, बिस्मिल्ला नगर, लालखडी, अमरावती), शोएब खान अमीन खान (21, रहमत नगर, अमरावती), शेख इमरान उर्फ इम्मु शेख रहेमान (33,हबीब नगर नंबर 1, अमरावती), शेख रिजवान उर्फ कालू अब्दुल रहेमान खान (19, हैदरपुरा, अमरावती), शुभम उर्फ बंटी ज्ञानेश्वर खंडारे (33,कठोरा बु. अमरावती) और सूरज सिद्धार्थ तायडे (35, बोरगांव धर्माले, अमरावती) शामिल हैं।

700 ग्राम सोने की हुई थी लूट

शहर के बालाजी नगर निवासी ज्वेलर्स सुशांत शेरेकर 13 फरवरी 2026 की रात लगभग 9 बजे कठोरा रोड स्थित दुकान को बंद कर 700 ग्राम सोना और 1.70 लाख रुपये नकद एक कपड़े की थैली में रखकर अपनी मोपेड से बालाजी नगर, कठोरा रोड स्थित घर के लिए निकले। रास्ते में पीछे से आई एक काले रंग की कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जैसे ही वे रुके, कार से तीन अज्ञात युवक उतरे। एक आरोपी ने चाकू दिखाकर उन्हें धमकाया, जबकि दो अन्य ने जबरन गाड़ी की चाबी छीनकर डिक्की खोल ली। डिक्की में रखे सोने के गहने और नकदी लेकर आरोपी फरार हो गए। जिसकी शिकायत गाडगेनगर थाने में दी गई।

पुलिस आयुक्त पहुंचे थे मौके पर

पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अपराध शाखा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे, पुलिस उपायुक्त (अपराध) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में चार विशेष टीमें गठित की गईं। लगातार 48 घंटे की मेहनत के बाद रविवार को गोपनीय जानकारी मिली कि लूटपाट के सभी आरोपी नांदगांवपेठ टोल नाके पास स्थित एक रेस्टॉरेंट में लूट का माल बंटवारे के लिए आ रहे है। अपराध शाखा ने जाल बिछाकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

तीक्ष्ण हथियार व लूट का माल जब्त

अमरावती पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 700 ग्राम सोने के आभूषण कीमत 1 करोड़ 5 लाख रुपए, नकद 1 लाख 19 हजार रुपए, वारदात में इस्तेमाल की गई कार व 2 मोटरसाइकिल 4 लाख रुपए, 7 मोबाइल व तीन चाकू सहित कुल 1 करोड 12 लाख 32 हजार रुपए का माल जब्त किया।

सभी आरोपी पुलिस रिकॉर्ड पर

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वे लूट व चोरी जैसी वारदातों में संलिप्त रहे हैं। पूछताछ में बडनेरा थाना क्षेत्र में घटित दो मामले भी उजागर हुए है। आरोपियों पर नागपुरीगेट, नांदगांवपेठ, राजापेठ, तिवसा थाना क्षेत्र में 17 से 18 मामले दर्ज है।

इसमें शुभम खंडारे और सैय्यद इमरान लूट मामले की मास्टरमाइंड बताए गए है। लूटपाट के समय ज्वेलर्स की दो आरोपी मोटरसाइकिल से रेकी कर रहे थे। वहीं चार आरोपी कार में सवार थे।

पुलिस की पूरी टीम ने की कार्रवाई

उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त गणेश शिंदे, श्याम घुगे, रमेश धुमाल, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे, कैलास पुंडकर के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक अतुल वर, सहायक पुलिस निरीक्षक मनीष वाकोडे, महेश इंगोले, इम्राण नाईकवाडे, गजानन सोनुने, सुनील लासुरकर, सतीश देशमुख, दीपक सुंदरकर, गजानन ढेवले, मनोज ठोसर, आस्तिक देशमुख ने की।

इनके साथ मंगेश परिमल, झहीर शेख, सचिन बहाले, झहीरू‌द्दीन शेख, मंगेश लोखंडे, प्रशांत मोहोड, विकास गुडधे, अतुल संभे, मिर्झा नईम बेग, नाझीमउद्दीन सैयद, विशाल वाकपांजर, सागर ठाकरे, रंजीत गावंडे, राजीक रायलीवाले, सुरज चव्हाण, निखील गेडाम, योगेश पवार, चालक संदीप खंडारे, प्रभात पोकले, चेतन शर्मा, राहुल दुधे, व अधिकारी सायबर सेल के पीआई अंभोरे, अनिकेत कासार, प्रियांका कोटावार, चेतन गुल्हाने, अश्विन यादव, सुषमा आठवले भी शामिल थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com