- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Short Circuit Fire Injured Cow Ganga Amravati Animal Rescue
Amravati News: शॉर्ट सर्किट की आग में ‘गंगा’ 60 प्रतिशत तक झुलसी, बछड़े के लिए लड़ी मौत से जंग
Injured Cow Ganga: अमरावती जिले के नांदसावंगी गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 60 प्रतिशत झुलसी गर्भवती गाय “गंगा” का वसा एनिमल रेस्क्यू सेंटर में इलाज जारी है, जहां पशु प्रेमियों की मदद से उसकी जा
- Written By: आंचल लोखंडे

Short Circuit Fire:अमरावती जिला (सोर्सः सोशल मीडिया
Amravati Animal Rescue: अमरावती जिले के नांदगांव खंडेश्वर तहसील अंतर्गत नांदसावंगी गांव में घटित एक हृदयविदारक घटना और उसके बाद सामने आई मानवता की मिसाल ने कई लोगों की आंखें नम कर दी हैं। शॉर्ट सर्किट के कारण गोठे में लगी भीषण आग में 60 प्रतिशत से अधिक झुलसी एक गर्भवती गाय को बचाने के लिए उसके मालिक ने भरसक प्रयास किए। आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण स्थानीय नागरिकों और पशु प्रेमियों ने किसान सुनील कावलकर को इलाज के लिए आर्थिक मदद प्रदान की, जिससे गाय की जान बच पाई।
महंगे और जटिल उपचार गांव में संभव न होने के कारण फिलहाल ‘गंगा’ नामक इस गाय को अमरावती स्थित वसा एनिमल रेस्क्यू सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका गंभीर उपचार जारी है। लगभग एक माह पूर्व नांदसावंगी गांव में किसान सुनील कावलकर के घर के पास स्थित मवेशियों के गोठे में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इस हादसे में एक बछड़ा मौके पर ही मर गया, जबकि गाय गंगा गंभीर रूप से झुलस गई। विशेष बात यह है कि गंगा गर्भवती थी, जिससे उसके गर्भ में पल रहे बछड़े की जान भी खतरे में पड़ गई थी। कुछ दिनों बाद गंगा ने एक बछड़े को जन्म दिया, लेकिन कमजोरी के कारण वह उसे दूध नहीं पिला सकी और अंततः बछड़े की मृत्यु हो गई।
वसा एनिमल रेस्क्यू सेंटर
इसके बाद गंगा की हालत और बिगड़ती चली गई। उसके शरीर में मवाद बनने लगा और आग से पीठ व पेट पर गहरे घाव हो गए। गांव में आगे का उपचार संभव न होने के कारण स्थिति चिंताजनक हो गई। घटना के कुछ दिनों बाद गंगा अचानक नाली में गिर गई, जिससे उसके पिछले पैर में गंभीर चोट आई और वह खड़ी होने में असमर्थ हो गई। इसके बाद उसे वसा एनिमल रेस्क्यू सेंटर में भर्ती किया गया। यहां डॉ. सुमित वैद्य और उनकी ‘प्यारा वेट’ टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उसका उपचार कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जिम्मा सौंपना पड़ा भारी, सदर में कर्मचारी ने मालिक को लगाया 24 लाख का चूना
Man Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
मुंबई में नाबालिगों की सनसनीखेज वारदात, दोस्त की हत्या कर डूबने का रूप देने की कोशिश
राज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर
ये भी पढ़े: Solapur News: वार्ड क्र. 7 में BJP आगे, सोलापुर में बनेगा बहुमत, जयकुमार गोरे का दृढ विश्वास
डॉक्टर की प्रतिक्रिया
डॉ. सुमित वैद्य ने कहा कि “गाय की हालत गंभीर है। उसके जख्मों का उपचार करना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन हम उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। गंगा को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए लिफ्टिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा है।”वसा संस्था अमरावती शहर और जिले में बीमार, घायल, अंधे, अपंग और वृद्ध पशुओं के इलाज एवं देखभाल के लिए कार्यरत है। यह संस्था जनसहयोग से महंगी और जोखिमभरी शल्यक्रियाएं कराती है तथा स्थायी रूप से अपंग पशुओं का आजीवन पालन-पोषण करती है।
Short circuit fire injured cow ganga amravati animal rescue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग में भी अव्वल, हर जॉनर में दिखाया दम, जानें श्रद्धा कपूर का मल्टी-टैलेंटेड करियर
Mar 03, 2026 | 11:18 AMऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जिम्मा सौंपना पड़ा भारी, सदर में कर्मचारी ने मालिक को लगाया 24 लाख का चूना
Mar 03, 2026 | 11:13 AMट्रंप का नया ट्रेड प्लान: भारत के साथ व्यापारिक समझौता और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की घर वापसी
Mar 03, 2026 | 11:07 AMमिसाइल हमलों के बीच दुबई मॉल पहुंचे UAE राष्ट्रपति, लोगों से मिलकर दिया भरोसे का संदेश
Mar 03, 2026 | 11:07 AMMiddle East में छिड़ी जंग की मार: दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात घायल, दूतावास अलर्ट पर
Mar 03, 2026 | 10:50 AMChandra Grahan 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सटीक समय और सूतक काल
Mar 03, 2026 | 10:48 AMवसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
Mar 03, 2026 | 10:45 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













