- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravatis Historic Shivsrishti Project Has Been In Limbo For 4 Years
अमरावती का ऐतिहासिक ‘शिवसृष्टि’ प्रोजेक्ट 4 साल से अधर में, 1.35 करोड़ की जरूरत
Amaravati News: अमरावती की मालटेकड़ी पर ‘शिवसृष्टि’ परियोजना 4 वर्षों से अधूरी है। 1.35 करोड़ रुपये की तत्काल निधि से विकास कार्य पूरे होंगे। स्वीकृत निधि नहीं मिलने से विकास कार्य अधूरे हैं।
- Written By: आकाश मसने

अमरावती का ‘शिवसृष्टि’ प्रोजेक्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Shivsrushti Project: अमरावती शहर की ऐतिहासिक पहचान को और समृद्ध करने वाली मालटेकड़ी (शिवटेकड़ी) पर प्रस्तावित महत्वाकांक्षी ‘शिवसृष्टी’ परियोजना पिछले 4 वर्षों से निधि की कमी के कारण अधर में लटकी हुई है। शासन द्वारा स्वीकृत संपूर्ण निधि अब तक प्राप्त न होने से परियोजना के शेष विकास कार्य अधूरे हैं। परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए लगभग 1.35 करोड़ रुपये की तत्काल आवश्यकता है।
4 वर्षों से अधूरा है कार्य
अमरावती शहर की ऐतिहासिक मालटेकड़ी पर विकसित की जा रही ‘शिवसृष्टि’ एक महत्वपूर्ण पर्यटन एवं ऐतिहासिक परियोजना है। इस परियोजना के लिए अमरावती महानगरपालिका ने पर्यटन विभाग को कुल 5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था, जिसमें से 3 करोड़ रुपये को मंजूरी मिली है। हालांकि, स्वीकृत राशि का संपूर्ण भुगतान अब तक नहीं हो पाया है, जिसके चलते पिछले चार वर्षों से कार्य अधूरा पड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik Electricity Theft News: नासिक में बिजली चोरों पर महावितरण का स्ट्राइक, 5.53 लाख की चोरी पकड़ी, 3 पर FIR
Ganesh Naik Marathi Language: रिक्शा लाइसेंस में मराठी अनिवार्यता पर गणेश नाईक का बयान, सरनाईक पर साधा निशाना
Nashik TCS Controversy: ऑफिस या ‘धर्मांतरण’ का अड्डा? नमाज और कलमा पढ़ने के लिए कर्मचारी पर दबाव
Dhule Contaminated Water: धुले में दूषित जल का संकट, प्रभाग 15 के नागरिकों की सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी
अमरावती के ‘शिवसृष्टि’ प्रोजेक्ट का काम अधूरा (फोटो नवभारत)
पहले चरण में अमरावती महानगरपालिका को 30 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे शिवटेकड़ी परिसर में सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण पूरा किया गया। इससे क्षेत्र की सुरक्षा और मजबूती में वृद्धि हुई है। दूसरे चरण में 1.35 करोड़ रुपये की राशि से छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित भव्य म्यूरल वॉल का निर्माण किया गया। यह म्यूरल वॉल ‘शिवसृष्टि’ परियोजना का प्रमुख आकर्षण बनकर उभरी है और इतिहास प्रेमियों व पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। हालांकि, शेष विकास कार्यों के लिए आवश्यक निधि अब तक प्राप्त न होने से परियोजना ठप पड़ी है। कार्य रुकने के कारण स्थानीय नागरिकों में नाराजगी और निराशा का माहौल है।
यह भी पढ़ें:- सह्याद्रि पर्वतमाला के बीच उगती सौर उम्मीद: ठाणे का सिंगापुर बना मिसाल, बदली आदिवासी गांव की तस्वीर
शहर के ऐतिहासिक वैभव को मिलेगी नई पहचान
पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत 3 करोड़ रुपये में से शेष 1.35 करोड़ रुपये प्राप्त करने के लिए मनपा लगातार प्रयास कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि यह राशि मिलते ही म्यूरल वॉल से जुड़े शेष कार्यों सहित अन्य विकास कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। ‘शिवसृष्टि’ परियोजना के पूर्ण होने से शहर को ऐतिहासिक और पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी तथा पर्यटन को भी बड़ी बढ़ावा मिलेगा, ऐसी उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
Amravatis historic shivsrishti project has been in limbo for 4 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik Electricity Theft News: नासिक में बिजली चोरों पर महावितरण का स्ट्राइक, 5.53 लाख की चोरी पकड़ी, 3 पर FIR
Apr 17, 2026 | 10:41 AM50 रुपये का लालच, 500 रुपये का नुकसान, नया UPI Scam कर रहा है लोगों को कंगाल
Apr 17, 2026 | 10:39 AMGanesh Naik Marathi Language: रिक्शा लाइसेंस में मराठी अनिवार्यता पर गणेश नाईक का बयान, सरनाईक पर साधा निशाना
Apr 17, 2026 | 10:39 AMधमाके से दहला पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की दर्दनाक मौत- VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:31 AMDhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 का धमाका जारी, 29वें दिन भी कमाई बरकरार, 1100 करोड़ रुपये का बनाया रिकॉर्ड
Apr 17, 2026 | 10:31 AMभंडारा में खौफनाक खुलासा: 7वीं-10वीं के छात्र भी ले रहे MD ड्रग्स? सांसद प्रशांत पडोले के दावे से मचा हड़कंप!
Apr 17, 2026 | 10:30 AMHair Fall Tips: आपके बालों को बर्बाद कर रहे हैं ये केमिकल्स! जानें कैसे चुनें अपने बालों के लिए बेस्ट शैंपू
Apr 17, 2026 | 10:23 AMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM












