Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati News: श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में करियर कट्टा के तहत करियर संसद स्थापित

Career Sansad Amravati: अमरावती के श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर कट्टा उपक्रम के तहत करियर संसद का गठन किया गया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 28, 2026 | 02:29 PM

शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shivaji Science College Amravati: श्री शिवाजी शिक्षण संस्था द्वारा संचालित श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में ‘करियर कट्टा’ उपक्रम के तहत करियर संसद की स्थापना की गई। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के सर सी. वी. रमण सभागार में प्राचार्य डॉ. जी. वी. कोरपे की अध्यक्षता में करियर संसद का शपथ ग्रहण समारोह तथा सफल उद्यमी से प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम लिया गया। शुभारंभ कृषिरत्न डॉ. पंजाबराव देशमुख एवं संत गाडगेबाबा की प्रतिमाओं के पूजन और महाराष्ट्र गीत से हुआ।

डॉ. उज्ज्वला जुनघरे ने करियर संसद के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समय करियर संसद के मंत्रियों एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। इनमें यश ठोकल (मुख्यमंत्री), ईश्वरी साबले (योजना मंत्री), सोनिया सौदागर (कानून एवं अनुशासन मंत्री), मयंक आठोले (सामान्य प्रशासन मंत्री), सानिका ठाकरे (सूचना एवं प्रसारण मंत्री), श्रद्धा पांडे (उद्यमिता विकास मंत्री), दामिनी शेंडे (रोजगार एवं स्वरोजगार मंत्री), पूनम उपरीकर (कौशल विकास मंत्री), तन्वी तायडे (संसदीय कार्य मंत्री) तथा जान्हवी अंबाडकर (महिला एवं बाल कल्याण मंत्री) शामिल थे।

डॉ. चंद्रकांत शिंदे ने छात्रों को दिए सफल उद्यमिता के मंत्र

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विशेष सत्र के दौरान डॉ. मनीष गायकवाड ने श्री संकल्प मीडिया सोल्यूशन्स के संचालक व सफल उद्यमी डॉ. चंद्रकांत शिंदे का पॉडकास्ट शैली में साक्षात्कार लिया। डॉ. शिंदे ने छात्रों से कहा कि सिर्फ डिग्री से सफलता नहीं मिलती, बल्कि उद्यमी बनने के लिए दृढ़ संकल्प, व्यवसाय का ज्ञान और बाजार के सटीक अध्ययन व विपणन की आवश्यकता होती है। संचालन डॉ. मयूरा देशमुख ने और आभार डॉ. अनुराधा राजोरिया ने किया। इस दौरान डॉ. संगीता इंगोले, डॉ. रेखा मग्गीरवार, डॉ. दिनेश खेडकर सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें

4 केस और 62 लाख का कर्ज, सालाना कितना कमाते हैं महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस? ADR की रिपोर्ट में खुला राज

2029 की डेडलाइन पर संकट? जीएमआर को संचालन मिले एक माह, नागपुर एयरपोर्ट टर्मिनल नवीनीकरण में शुरुआती देरी

अकोला में जारी है जश्न का दौर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अकोला में कांग्रेस का विजय मार्च

Akola News: अकोला मनपा का बड़ा फैसला, 14 करोड़ किराया बकाया पर 492 दुकानों पर होगी कार्रवाई

ये भी पढ़े: नए पैकेट में पुरानी चीज, Public Examinations Amendment Bill को संजय राउत ने बताया मोदी सरकार का मायाजाल

प्रतिक्रिया

डॉ. जी. वी. कोरपे (प्राचार्य) ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला सफल उद्यमी बनना चाहिए। डॉ. चंद्रकांत शिंदे (सफल उद्यमी) ने कहा कि उद्यमी पैदा नहीं होते, उन्हें सही सोच और मार्गदर्शन से तैयार किया जाता है।

Shivaji science college amravati career sansad career katta

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 02:29 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.