Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola News: अकोला मनपा का बड़ा फैसला, 14 करोड़ किराया बकाया पर 492 दुकानों पर होगी कार्रवाई

Akola Shop Rent Dues: अकोला महानगरपालिका ने 492 व्यावसायिक दुकानों पर ₹14 करोड़ के बकाया किराये की वसूली के लिए सख्त कदम उठाया है। 15 दिन का अंतिम नोटिस जारी किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 28, 2026 | 01:46 PM

अकोला महानगरपालिका- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akola Municipal Corporation: अकोला महानगरपालिका प्रशासन अब अपने स्वामित्व वाली व्यावसायिक दुकानों का बकाया किराया वसूलने के लिए सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। शहर में मनपा की कुल 535 व्यावसायिक दुकानें हैं, जिनमें से 492 दुकानदारों पर करीब 14 करोड़ रु. का किराया बकाया है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद अधिकांश दुकानदारों द्वारा भुगतान नहीं किए जाने पर अब अंतिम नोटिस जारी कर दुकानों को सील कर कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मनपा की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बनी हुई है। संपत्ति कर, जलकर और दुकान किराया जैसे राजस्व स्रोतों से अपेक्षित आय नहीं होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने प्रलंबित राजस्व की वसूली के लिए कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया है।

केवल 49 दुकानदारों ने किया भुगतान

मनपा अधिकारियों के अनुसार, वर्षों से किराया जमा नहीं होने के कारण बकाया राशि एक समय 16 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। इसके बाद प्रशासन ने बकायेदारों को नोटिस जारी किए थे। नोटिस मिलने के बाद 49 दुकानदारों ने करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये का बकाया जमा कर दिया, लेकिन शेष दुकानदारों ने कोई जवाब नहीं दिया। अब मनपा ने बकाया वसूली के लिए दुकानों पर कब्जा करने का फैसला लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में शर्मसार करने वाली वारदात: विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लाखों लूटे

Yavatmal News: 8 अगस्त तक भरें SIR फॉर्म, यवतमाल के हजारों मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की अपील

Amravati News: जल जीवन मिशन में लापरवाही का आरोप, अमरावती जिला परिषद पर उठे सवाल

मुंबई को मिलेगी रफ्तार: नैना क्षेत्र की टाउन प्लानिंग योजनाओं को तुरंत मंजूरी देने के CM फडणवीस के निर्देश

शहर के प्रमुख बाजारों में हैं मनपा की दुकानें

महानगरपालिका की दुकानें मनपा मुख्यालय परिसर, विनयकुमार पाराशर मार्केट (जैन मंदिर के सामने), अनाज बाजार, जनता सब्जी बाजार, दक्षता संकुल, जठारपेठ चौक संकुल, उमरी नाका, सिंधी कैंप, खदान क्षेत्र तथा शहर की विस्तारित सीमा के विभिन्न व्यावसायिक परिसरों में स्थित हैं। बताया जा रहा है कि वर्ष 2017 में किराया बढ़ाए जाने के विरोध में कई व्यापारियों ने किराया जमा करना बंद कर दिया था।

ये भी पढ़े: Akola News: पातुर में बीज अंकुरित नहीं होने पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज

भुगतान नहीं तो होगी सीलिंग की कार्रवाई

महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम, 1949 की धारा 81-ए और 81-बी के तहत बकायेदार दुकानदारों को अंतिम नोटिस देकर 15 दिन का समय दिया जाएगा। यदि निर्धारित अवधि में बकाया राशि जमा नहीं की गई तो संबंधित दुकानों को सील कर मनपा अपने कब्जे में ले लेगी। मनपा प्रशासन का कहना है कि बकाया वसूली के लिए पहले कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। इसलिए अब अंतिम अवसर देने के बाद भी भुगतान नहीं करने वाले दुकानदारों की दुकानें कब्जे में लेकर उनकी नीलामी की जाएगी और नियमों के अनुसार उन्हें नए किरायेदारों को किराये पर दिया जाएगा।

Akola municipal shops rent dues sealing action 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 01:46 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.