अकोला में जारी है जश्न का दौर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अकोला में कांग्रेस का विजय मार्च
Akola Congress Rally: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अकोला में जिला कांग्रेस, शहर और ग्रामीण कांग्रेस ने विजय मार्च निकालकर आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया।
- Written By: आंचल लोखंडे
कांग्रेस विजय मार्च- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Congress Victory March: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अकोला जिला कांग्रेस कमेटी, अकोला ग्रामीण व शहर कांग्रेस कमेटी ने विजय मार्च निकालकर जोरदार जश्न मनाया। मदनलाल धिंगरा चौक (बस स्टैंड) पर हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, विद्यार्थी कांग्रेस और सेवा दल के पदाधिकारी एकत्र हुए।
कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फटाके फोड़कर खुशी जाहिर की तथा ‘आरएसएस नहीं, देश संविधान से चलेगा’, ‘राहुल गांधी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ और ‘विद्यार्थी एकजुटता का विजय हो’ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लंबे समय बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह देखने को मिला।
संविधान से चलेगा देश, अहंकार से नहीं : प्रकाश तायडे
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश तायडे ने अपने संबोधन में कहा कि देश किसी के अहंकार से नहीं, बल्कि संविधान के अनुसार चलेगा। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों की एकजुटता और राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम है। कांग्रेस आगे भी छात्रों और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला मनपा का बड़ा फैसला, 14 करोड़ किराया बकाया पर 492 दुकानों पर होगी कार्रवाई
नागपुर में शर्मसार करने वाली वारदात: विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लाखों लूटे
Yavatmal News: 8 अगस्त तक भरें SIR फॉर्म, यवतमाल के हजारों मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की अपील
PM Modi Video: NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाने पर मेटा ने मांगी माफी
युवा कांग्रेस ने जताया आभार
कार्यक्रम के अंत में युवक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश कवडे ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और महिला कांग्रेस के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि कांग्रेस छात्र हितों और संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़े: 20 मिनट का सफर 8 मिनट में: मुंबई में ट्रैफिक को बड़ी राहत, BKC SCLR एलिवेटेड कनेक्टर जल्द होगा शुरू
बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश तायडे, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गवई, महासचिव एड.महेश गणगणे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश कवडे, पार्षद गुड्डू पठान, पूर्व विधायक बबनराव चौधरी, मोहम्मद इरफान, मोईन उर्फ मोंटू भाई, बालापुर के नगराध्यक्ष जम्मू सेठ, पातुर के नगराध्यक्ष हिदायत खान, आजाद खान, निखिल दिवेकर, मो. अकरम, विजय देशमुख, प्रशांत पाचाडे, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अशोक अमानकर, चंद्रकांत बारतासे, दिलीप पाटिल, राहुल सारवान, स्वप्निल पाठक, निनाद मानकर, सोहेल साजिद पठान, विजय तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा काले, कशिश खान, संदेश वानखडे, अमित वाहुरवाघ, राहुल इंगोले, सुनील वानखडे, विनोद नालाट, गणेश कलसकर, प्रशांत देशमुख, सत्यनारायण घाटोले, अनिल गिरे, डॉ. मिलिंद पवार, मो। शारिक, रिजवान शाह, शेख मेहबूब, दीपक गवई, छात्र नेता दिया शिरसाट, कपिल राव, देव अन्नपूर्णाश पाटिल, शकील अहमद, सरदार खान, तश्वर पटेल, दिनेश खोब्रागड़े, मोहम्मद इशू, योगेश थोरात, श्रीकांत सरोदे, जगन्नाथ कोले, विलास धनोकार, रवि खोटरे, नीलकंठ पाचपोहे, विजय पचारे, नागसेन शिरसाट, यशोदा गायकवाड, अतुल अमानकर, विश्वनाथ पारधी, सोहेल खान, पार्षद हाडोले, जगन्नाथ कोल्हे, राजकुमार वानखडे, अनोक राहणे, असत खान, संतोष उगले, मुक्तार, महबूब खान, वैभव पाचाडे, विश्वास देशमुख, पद्माकर वासनिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
