पेपर लीक मामले पर विधायक बच्चू कडू का आक्रोशित बयान - हाथ काटने की मांग

NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में विधायक बच्चू कडू ने कहा कि पेपर लीक करने वालों के हाथ काट देने चाहिए। उन्होंने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अमरावती News
अमरावती News
Published on
Updated on

पेपर लीक करने वालों के हाथ काट देने चाहिए! सतीश

पेपर लीक करने वालों के हाथ काट देने चाहिए विधायक बच्चू कडू का तीखा बयान

अमरावती, ब्यूरो. देश भर में गरमाए नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में भी उबाल आ गया है. इस मामले में राज्य से कोचिंग संचालकों और प्रोफेसरों की गिरफ्तारी के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी व विधायक बच्चू कडू ने एक बेहद आक्रोशित बयान दिया है.

उन्होंने कहा है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर पेपर लीक में हाथ बंटाने वालों के हाथ सरकार को सीधे काट देने चाहिए. एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए बच्चू कडू ने कहा कि छात्र दोदो साल तक दिनरात एक करके परीक्षा की तैयारी करते हैं.

लेकिन जब अचानक पेपर लीक होने की खबर आती है, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक जाती है. जिसने भी यह धांधली की है, उसे छत्रपति शिवाजी महाराज के काल की तरह कठोर सजा दी जानी चाहिए. पेपर लीक करने वालों के हाथ काटने का काम सरकार को करना चाहिए, ताकि भविष्य में फिर किसी की ऐसा महापाप करने की हिम्मत न हो.

इस भ्रष्टाचार से युवाओं के मन में व्यवस्था के प्रति भारी असंतोष पैदा हो रहा है. बच्चू कडू ने सरकारी नौकरी भर्तियों में होने वाले पेपर लीक पर भी चिंता जताई.

उन्होंने कहा कि आज कई सरकारी पोर्टलों के जरिए होने वाली परीक्षाओं के पेपर भी लीक हो रहे हैं. अगर केवल अमीरों के बच्चे ही पैसों के दम पर डॉक्टर या सरकारी अफसर बनेंगे, और दिनरात मेहनत करने वाला गरीब का होनहार बच्चा पीछे छूट जाएगा, तो इस सामाजिक अन्याय से बड़ा कोई पाप नहीं हो सकता.

इसी तरह 20 साल पहले आईआईटीजेईई परीक्षा भी विवादों में आई थी, जिसके बाद सरकार ने उसकी पूरी पद्धति बदल दी थी. अब नीट परीक्षा प्रणाली में भी ऐसे ही कड़े बदलाव करने की सख्त जरूरत है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com