- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Police Retirement Farewell Ceremony Cp Rakesh Ola Guidance
अमरावती: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मान; सीपी राकेश ओला बोले, अनुभव रहेगा विभाग का मार्गदर्शक
अमरावती में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों का सम्मान, पुलिस आयुक्त ने अनुभव को मार्गदर्शक बताया।

Amravati Police Commissioner News: अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय में 31 मार्च को नियत आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में 1 अप्रैल को एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त कार्यालय के मीटिंग हॉल में पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त राकेश ओला के हस्ते सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक का शुभकामना पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल, श्रीफल, पेंशन ऑर्डर तथा सेवानिवृत्ति प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
साथ ही सेवा निभाने वाले कर्मचारियों की पत्नियों को साड़ी एवं गमले में पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त होने वालों में संजय महादेवराव गुस्माले, गजानन शामराव कवडे, संजय आमराव कोठले, संजय अमृत तंतरपाले, सुरेश नारायणराव पुसाग, बलराम झिंगुजी भास्कर, प्रदीप रघुसा जयसिंगपुरे तथा सुरेंद्र शेषराव तिनखेडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
2.61 लाख किसानों की फार्मर आईडी एग्रीस्टैक योजना, सभी योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ
तिवसा में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे पड़ा रहा युवक, मदद न मिलने से मौत
अमरावती में अवैध देह व्यापार का खुलासा, सातुर्णा एमआईडीसी में फ्लैट पर छापा, 2 युवतियां और ग्राहक पकड़ाए
अमरावती को राज्य सरकार का बड़ा तोहफा; नवसारी में बनेगा भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कैबिनेट ने दी जमीन को मंजूर
कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों का अनुभव आगे भी विभाग के लिए मार्गदर्शक रहेगा। उन्होंने सभी को स्वस्थ और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सलाह दी कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली राशि का निवेश सोचसमझकर और विश्वसनीयता की जांच के बाद ही करें।
किसी भी शासकीय सुविधा में समस्या होने पर विभाग से संपर्क करने की भी बात कही। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त परिमंडल2, पुलिस उपायुक्त परिमंडल1, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, कल्याण शाखा के पुलिस निरीक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक सहित सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन तथा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Amravati police retirement farewell ceremony cp rakesh ola guidance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केंद्र सरकार सबसे बड़ा मुकदमेबाज, आखिर मोदी सरकार पर क्यों भड़का सुप्रीम कोर्ट? ठोक दिया ₹25 हजार का जुर्माना
Apr 01, 2026 | 07:55 PMईरानी प्रशासन ने की सीजफायर की गुजारिश, ट्रंप का बड़ा दावा; ‘होर्मुज’ को लेकर रखी ये शर्तें
Apr 01, 2026 | 07:54 PMShare Market: ट्रंप की एक चाल…और झूम उठा शेयर बाजार, 1186 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेज उछाल
Apr 01, 2026 | 07:50 PMMohammed Shami: भारतीय टीम से बाहर होने पर मोहम्मद शमी का बड़ा दावा, अन्य गेंदबाजों को लेकर कही बात
Apr 01, 2026 | 07:50 PM‘क्वीन 2’ से धमाकेदार वापसी करेंगी कंगना रनौत, नए अंदाज में दिखेगी आत्म-खोज की कहानी, फैंस हुए एक्साइटेड
Apr 01, 2026 | 07:49 PMCCS में ऊर्जा और खाद आपूर्ति पर गहरा मंथन: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक
Apr 01, 2026 | 07:44 PMकौन हैं अनीता आडवाणी? जिन्हें राजेश खन्ना संग ‘शादी’ का दावा करने पर हाईकोर्ट से मिला झटका, जानें पूरा मामला
Apr 01, 2026 | 07:37 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM














