- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Most Patients Of The New Variant 28 New Patients Of Omicron 3 Deaths
नए वेरिएंट के सर्वाधिक मरीज; ओमिक्रॉन के 28 नए मरीज, 3 मौतें
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
अमरावती. जिले में ओमिक्रोन पाजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अब तक ओमिक्रान के 28 मरीज सामने आ चुके है. जिसमें चिंता की बात रही की, मंगलवार 25 जनवरी को एक ही दिन में 3 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मौत हो गई है. यह तीनों मृतक ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित हैं. जिले में एक्टिव मरीज का आकंड़ा 3636 पर पहुंच गया है. 28 ओमिक्रान मरीजों में से महानगरपालिका क्षेत्र के 25 तथा ग्रामीण भाग के 3 मरीज हैं. 25 जनवरी को विभिन्न लैब की रिपोर्ट के अनुसार नए 340 कोरोना पाजिटिव मरीज सामने आये है. जिससे कुल कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 1 लाख 1 हजार 849 हो गई हैं.
नए 340 कोरोना पाजिटिव
जिले में पाए गए ओमिक्रान के मरीज यह सब-वेरिएंट के होने की जानकारी सामने आयी है. शुरुआत में दो से 3 मरीज यह ओमिक्रान पाए गए. जिसके बाद उनके संपर्क में आने से ओमिक्रान का सब-वेरिएंट सामने आया. कोरोना का ओमिक्रान वेरिएंट में भी जनुकीय परिवर्तन (जेनेटिक म्यूटेंट) होने से स्वास्थ्य प्रशासन की चिंता बढ़ी है. B1A1 तथा B1A2 ऐसा दो सब वेरिएंट सामने आये है.
‘जेनेटिक म्यूटेंट’पर ध्यान केंद्रीत
विश्वभर में कोरोना का ओमिक्रान वेरिएंट आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने विशेष कर अफ्रिका देश से आने वाले यात्रियों की बारीकी से जांच हो रही थी. जिसमें युंगाडा से आए 2 लोग ओमिक्रान पाजिटिव पाए गए. जिसके बाद प्रशासन ने परिवर्तन वाले सेम्पल लेकर जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए एनआइवी को भेजना शुरू किया. जिसमें प्रमुखता से हास्पिटल में वेंटीलेटर पर, ऑक्सीजन वाले गंभीर मरीज तथा मृत्यु हुए व्यक्ति के नमूने तत्काल जिनोम सिक्वेसिंग को भेजे जाते है. जिले से अब तक 41 नमूने जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे. जिसमें से 28 सेम्पल में वेरिएंट पाया गया.
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती: मोर्शी ओपन जेल में फर्जीवाड़ा! मां की बीमारी का झूठा बहाना बना कर, कैदी ने जेल प्रशासन को किया गुमराह
कांग्रेस तहसील अध्यक्ष भारसाकले का इस्तीफा, दर्यापुर में फिर खुलकर सामने आई गुटबाजी
ट्रैफिक पर टूटा सीपी ओला का हंटर, दुकानदारों और वाहन चालकों को सख्त हिदायत
अमरावती की सड़कों पर उतरे यमराज, सतर्कता नियमों की अनदेखी करने वालों को सिखा रहे सबक, पुलिस की अनोखी पहल
जिले में 3636 एक्टिव मरीज
जिला प्रशासन ने अब तक 9 लाख 41 हजार 069 नागरिकों के नमूने जांचे हैं. जिसमें 1 लाख 1 हजार 849 नागरिक कोरोना पाजिटिव पाए गए. मंगलवार को 1 हजार 449 नागरिकों के स्वैब जांच के लिए भेजे गए. जिसमें 340 नए पाजिटिव पाए गए. जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 हजार 636 तक पहुंच गईं. जिसेमें ग्रामीण भाग में 1 हजार 355 तथा शहरी भाग में 2 हजार 281 मरीज है.
मृतक ग्रामीण क्षेत्रों के
जिले में कोरोना बाधित 3 रोगियों की उपचार के दौरान मौत हो गई है. तीनों ग्रामीण क्षेत्रों से हैं. जिला कोविड अस्पताल में उपचार ले रहे नांदगांव खंडेश्वर के 72 वर्षीय वृद्ध, माहुली जहांगीर में 65 वर्षीय पुरुष व नांदगांव खंडेश्वर तहसील के जामगांव में 85 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष का समावेश है.
सर्वाधिक सब वेरिएंट
जिले में अब तक 41 रोगियं के नमूने जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए एनआयवी को भेजे गए थे. जिसमें से 28 नमूने ओमिक्रान के पाए गए है. शुरू के 2 अथवा 3 ओमिक्रान तथा अन्य सेष ओमिक्रान के सब वेरिएंट पाए गए है. अस्पताल में वेंटीलेटर, ऑक्सीजन तथा बूस्टर डोज लेने के बाद बाधित रोगियों के नमूने प्रमुखता से भेजे है. ओमिक्रा के 2 सब वेरिएंट पाए गए है.
-डा. प्रशांत ठाकरे, जिनोम सिक्वेंसिंग समन्वयक
Most patients of the new variant 28 new patients of omicron 3 deaths
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में आतंक मचा सकता है इबोला! कांगो में ले चुका है 100 से अधिक जानें, जानिए कितना खतरनाक है नया स्ट्रेन?
May 20, 2026 | 12:27 PMपीएम मोदी ने रोम में जॉर्जिया मेलोनी को दी मेलोडी टॉफी, वीडियो हुआ बहुत वायरल
May 20, 2026 | 12:25 PMMP में खड़ा हो सकता है बड़ा स्वास्थ्य संकट, 25 मई से सामूहिक अवकाश पर जा सकते हैं 30 हजार आउटसोर्स कर्मचारी
May 20, 2026 | 12:25 PMवर्धा में तंबाकू नियंत्रण अभियान के 10 साल पूरे: 1,774 लोग हुए नशामुक्त, 2.44 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त
May 20, 2026 | 12:24 PMगाजियाबाद में वर्कशॉप में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलीं गाड़ियां, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
May 20, 2026 | 12:23 PMTamil Nadu 10 Result Out: तमिलनाडु में लड़कियों ने मारी बाजी, 94.31% छात्र हुए पास, इन जिलों ने किया टॉप
May 20, 2026 | 12:22 PMPM मोदी के समर्थन में उतरे शरद पवार, विदेश यात्राओं पर विपक्ष के हमलों के बीच कह दी बड़ी बात
May 20, 2026 | 12:15 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














