-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Mauli Multistate Bank Depositors Payment Crisis Anjangaon Surji
Amravati News: माऊली मल्टीस्टेट बैंक में लाखों रुपए फंसे, जमाकर्ताओं का आक्रोश, कानूनी कार्रवाई की मांग
Depositors Money Stuck: अंजनगांव सुर्जी स्थित माऊली मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में जमाकर्ताओं के लाखों रुपये फंसने का मामला सामने आया है। भुगतान नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है।

माऊली मल्टीस्टेट बैंक ( सोर्स-सोशल मीडिया)
Amravati Mauli Multistate Bank: अमरावती जिले के अंजनगांव सुर्जी शहर स्थित माऊली मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव बैंक की अंजनगांव सुर्जी शाखा में जमाकर्ताओं के लाखों रुपये फंसने का मामला सामने आया है। अपनी ही जमा पूंजी निकालने पहुंचे लोगों को भुगतान नहीं मिलने से बैंक के बाहर नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है। कई जमाकर्ताओं ने बैंक प्रबंधन पर भुगतान में जानबूझकर टालमटोल करने का आरोप लगाया है।
हजार रुपये भी नहीं दे पा रहे
जानकारी के अनुसार बैंक के दैनिक संग्रह एजेंट राजेंद्र तायडे तथा अन्य एजेंटों के माध्यम से नागरिकों ने बचत, एफडी और विभिन्न योजनाओं में अपनी मेहनत की कमाई जमा कराई थी। लेकिन अब जरूरत के समय बैंक से अपनी ही राशि प्राप्त करने के लिए उन्हें बारबार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जमाकर्ताओं का आरोप है कि शाखा प्रबंधक रोशन धोटे हर बार यह कहकर भुगतान टाल देते हैं कि मुख्य शाखा से फंड आने के बाद ही राशि दी जाएगी।
इलाज के लिए भी नहीं मिल रहे 1000 रुपए
हालात ऐसे हैं कि चिकित्सा जैसी आपात स्थिति में भी एक हजार रुपये तक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे कई परिवार आर्थिक संकट में आ गए हैं। घटना के बाद बैंक की वित्तीय स्थिति को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों में यह आशंका भी जताई जा रही है कि यदि समय पर भुगतान नहीं हुआ तो उनकी जमा पूंजी का क्या होगा।
सम्बंधित ख़बरें
236 रुपये में अब सात समंदर पहुंचेगी राखी, 7 से 12 दिनों में होगी सुरक्षित डिलीवरी
ठाणे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, सैटिस पुल की पहली लेन खुलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
नासिक मनपा की महासभा में गड्ढों पर गदर: एंबुलेंस लेकर सभागार में घुसे पार्षद, मरीजों का वेश धरकर प्रदर्शन!
चंद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला नर तेंदुए का शव, टक्कर से सिर में लगी न्यूरोलॉजिकल शॉक से मौत
माऊली मल्टीस्टेट बैंक ने मांगा डेढ़ माह का समय
शिक्षा, खेती, इलाज और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित होने से जमाकर्ताओं में भारी रोष है।इस मामले में किसान ब्रिगेड के तहसील अध्यक्ष इंजीनियर कुलदीप मुरतकर ने संबंधित बैंक, शाखा प्रबंधक रोशन धोटे एवं एजेंट राजेंद्र तायडे के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढे़: यवतमाल में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, सोयाबीन-कपास की फसलों में लौटी जान, डैम मे भी पानी का स्तर बढ़ा
उन्होंने कहा कि मांग करने के बावजूद जमाकर्ताओं को उनकी जमा राशि न देना मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव सोसायटीज एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन है। यदि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
एक-डेढ़ माह का समय लगेगा
अंजनगांवसुर्जी माऊली मल्टिस्टेट कोऑपरेटिव बैंक के शाखा व्यवस्थापक राजेश धोटे ने कहा कि बैंक के वरिष्ठ कार्यालय की ओर से निधि उपलब्ध कर देने के लिए एक से डेढ माह की समयावधि लगने की बात कहीं है। वह समयावधि पूर्ण होने के बाद आवश्यक निधि मिलने पर सभी जमाकर्ताओं को उनकी रकम वितरित करना पूर्ववत शुरु होगा। जमाकर्ता घबराए नहीं, बैंक प्रशासन उनके हितों का संरक्षण करने प्रयासरत है।
Mauli multistate bank depositors payment crisis anjangaon surji
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, साहस को किया सलाम
Aug 09, 2026 | 10:39 AM236 रुपये में अब सात समंदर पहुंचेगी राखी, 7 से 12 दिनों में होगी सुरक्षित डिलीवरी
Aug 09, 2026 | 10:33 AMSL vs IND: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बनेंगे कई बड़े रिकॉर्ड, गिल-जडेजा समेत इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
Aug 09, 2026 | 10:32 AMGold-Silver Rate Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, जानिए आपके शहर में सोने-चांदी का भाव
Aug 09, 2026 | 10:26 AMयवतमाल में सोलर केबल चोरी का पर्दाफाश, तांबा निकाल कबाड़ में बेचते थे, स्कॉर्पियो समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 10:25 AMदेवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबियत, आधी रात को आंदोलन खत्म कराने की हुई कोशिश? सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Aug 09, 2026 | 10:13 AMOhh My Dog Collection Day 2: ‘ओह माय डॉग’ की फीकी शुरुआत, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख
Aug 09, 2026 | 10:11 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













