बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा...चुनाव में जीत के बाद ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर? बताया क्या होगा पहला काम

Bankipur Bypoll Result: बांकीपुर उपचुनाव में जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी से किसी चरित्रवान व्यक्ति को बिहार का CM बनाने की अपील की है। उन्होंने सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा।
Prashant Kishor lead Bankipur Bypoll
प्रशांत किशोर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Prashant Kishor on Bankipur Bypoll Result: प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच प्रशांत किशोर काउंटिंग सेंटर पहुंचे हैं और मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा लेकिन आपको जल्द ही सुधार दिखेगा। अगर आप किसी अपराधी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे तो राज्य की तरक्की नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि उनके पास बहुमत है तो सीएम उनका ही बनेगा। हमारा मुख्यमंत्री तो नहीं बन सकता, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी से हमारी अपील है कि किसी चरित्रवान व्यक्ति को बिहार का सीएम बनाया जाए।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार का आदमी केवल मेहनत और मजदूरी के लिए ही नहीं बना है। उन्होंने पूछा कि क्या गुजरात के लोग एक लाख करोड़ की बुलेट से चलेंगे और बिहार के लोग मजदूरी करते रहेंगे। पीके ने कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि कुशवाहा समाज के ही किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाना है तो किसी अच्छे नेता को मौका दें।

ये चुनाव विधायक बनाने का नहीं

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में अपनी जीत को लेकर कहा कि ये चुनाव विधायक बनाने का नहीं था, लेकिन सरकार के कामकाज पर इसको जनमत माना जा सकता है। पीके ने आगे कहा कि जनता की क्या राय है और उसकी क्या प्राथमिकता ये बताने की कोशिश यहां से जनता ने की है। प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी का बैकग्राउंड आपराधिक है और उनको मुख्यमंत्री जैसे पद पर नहीं रहना चाहिए।

बढ़िया नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हमारी ये मांग रहेगी कि बिहार का ऐसा विकास हो कि यहां से पलायन बंद किया जाए। जन सुराज के संस्थापक ने आगे कहा कि मैं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से अपील करता हूं कि किसी बढ़िया नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए।

Prashant Kishor lead Bankipur Bypoll
Explainer: भाजपा का अभेद्य किला ध्वस्त! वो 5 बड़े कारण, जिससे नीरज सिन्हा पर भारी पड़ा प्रशांत किशोर का दांव

ऐसा माना जा रहा है कि पीके के विधानसभा पहुंचने के बाद सदन का माहौल भी बदला हुआ दिखेगा। इसके अलावा विपक्ष के तौर पर भी एक ऐसे नेता की सदन में मौजूदगी रहेगी, जो तार्किक डिबेट के लिए चर्चित रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com