- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Maharashtra Vidhan Parishad Election Amravati Viplav Bajoria Nomination Cancelled
अमरावती MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिंदे से बगावत करने वाले विप्लव बाजोरिया का पर्चा खारिज, अब इन 4 में टक्कर
- Written By: आकाश मसने
Viplav Bajoria Nomination Cancelled: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच अमरावती सीट पर बड़ा सियासी ड्रामा हुआ है। महायुति से बगावत कर निर्दलीय उतरे विप्लव बाजोरिया का नामांकन पत्र खारिज हो गया है।

विप्लव बाजोरिया (नीली जैकेट) व उनके समर्थक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati MLC Election Viplav Bajoria Nomination Cancelled: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच अमरावती निर्वाचन क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और महायुति गठबंधन से बगावत कर चुनावी मैदान में उतरे निर्दलीय उम्मीदवार विप्लव बाजोरिया को बड़ा झटका लगा है। अमरावती के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष येरेकर ने बाजोरिया का नामांकन पत्र रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद अब अमरावती सीट के लिए होने वाले मुकाबले में केवल 4 प्रत्याशी ही मैदान में रह गए हैं।
शपथपत्र की गलतियों ने बिगाड़ा बाजोरिया का खेल
मंगलवार को करीब दो घंटे चली सुनवाई के बाद अमरावती जिलाधिकारी व निर्वाचन अधिकारी आशीष येरेकर ने निर्दलीय उम्मीदवार विप्लव बाजोरिया का नामांकन पत्र रद्द कर दिया। इसके साथ ही चुनावी मैदान में अब केवल 4 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। बाजोरिया के नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथपत्र में कथित त्रुटियों और अधूरी जानकारी को लेकर विरोधी उम्मीदवारों ने आपत्ति दर्ज कराई थी, जिस पर मंगलवार शाम सुनवाई हुई।
विप्लव बाजोरिया महायुति में शिंदे की शिवसेना से बगावत कर अमरावती से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे, उनके नामांकन पत्र के साथ दाखिल 11 पन्नों के शपथपत्र पर गंभीर सवाल उठाए गए। शपथपत्र में आवश्यक जानकारी अधूरी है तथा अंतिम पृष्ठ पर हस्ताक्षर नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में गहराया जलसंकट: बांधों में सिर्फ 26% पानी, मानसून की धीमी रफ्तार से खरीफ सीजन पर संकट
गोकुल गिते समर्थन देंगे या मैदान में ही बने रहेंगे? नासिक विधान परिषद चुनाव में राजनीतिक संशय बरकरार
Traffic Rules तोड़ने वाले 1,149 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक दिन में वसूला गया 13।84 लाख रुपये का जुर्माना
छत्रपति संभाजीनगरः पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
बाजोरिया को मिला था 9 पार्षदों का समर्थन
इसी बीच अंजनगांव नगर परिषद के 9 पार्षदों ने बाजोरिया का समर्थन किया है। इनमें शिंदे सेना के 3, समाजवादी पार्टी का 1 तथा शिवसेना (युबीटी) के 5 पार्षद शामिल हैं। ऐसे में जहां बाजोरिया को राजनीतिक समर्थन से मजबूती मिली थी। वहीं नामांकन पर रद्द होने के कारण अब वे मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें:- NCP का अंदरूनी ड्रामा खत्म! पार्थ पवार ने कराई सुलह; पुणे MLC सीट से सुनील टिंगरे ने वापस लिया नामांकन
अब मैदान में 4 उम्मीदवार
अमरावती विधान परिषद सीट से चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों सहित कुल पांच उम्मीदवारों ने अंतिम दिन अपना नामांकन भरा था। बाजोरिया का नामांकन रद्द होने के बाद अब अमरावती में 4 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।
अमरावती विधान परिषद सीट पर जपा के प्रवीण पोटे पाटिल, कांग्रेस के हर्षजीत देशमुख, वंचित बहुजन आघाड़ी के डॉ. नीलेश विश्वकर्मा और निर्दलीय उम्मीदवार प्रशांत महल्ले के बीच मुकाबला होगा।
Maharashtra vidhan parishad election amravati viplav bajoria nomination cancelled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 10, 2026 | 12:07 AMबिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:25 PMतमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 09, 2026 | 11:19 PMMohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Jun 09, 2026 | 11:17 PMराम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
Jun 09, 2026 | 11:15 PMICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
Jun 09, 2026 | 11:14 PMTMC का कांग्रेस में होगा विलय? 5 साल बाद 10-जनपथ पहुंची ममता, सोनिया गांधी से मुलाकात के क्या हैं मायने?
Jun 09, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














