-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Upsssc Recruitment 2026 Up Group C Bharti Exam Interview Schedule
फॉरेस्ट गार्ड से लेकर सिपाही तक, यूपी में निकली 10 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, नोट कर लें पूरा टाइमटेबल
- Written By: अक्षय साहू
UPSSSC Group C Exam Dates: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जून से सितंबर 2026 के बीच ग्रुप 'सी' के 10,445 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा और इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

10 हजार पदों के लिए परीक्षा और इंटरव्यू आयोजित करेगा UPSSSC (सोर्स- सोशल मीडिया)
UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयार कर रहे छात्रों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जून से सितंबर 2026 के बीच ग्रुप ‘सी’ के लिए 10,445 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए परीक्षा और इंटरव्यू का एक विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
आयोग के अध्यक्ष एस.एन. साबत ने मंगलवार को इस कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, आयोग अलग-अलग पदों के लिए लिखित परीक्षाएं, इंटरव्यू और मेडिकल एग्जामिनेशन को मंजूरी दी गई है।
कब होंगे एग्जाम और इंटरव्यू
जून में टर्नर (इंस्ट्रक्टर) के 2 पद और बेसिक कॉस्मेटोलॉजी (इंस्ट्रक्टर) के 13 पदों के लिए इंटरव्यू करवाए जाएंगे। साथ ही फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्टर के 709 पोस्ट के कैंडिडेट्स का मेडिकल एग्जामिनेशन 15 से 20 जून तक होगी। इसके अलावा मशीनिस्ट (इंस्ट्रक्टर) के 3 पद और सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के 49 पदों के लिए भी इंटरव्यू कराए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की पारदर्शी नीति का कमाल, अवैध खनन पर शिकंजे ने बढ़ाया प्रदेश का सरकारी खजाना
CEO पर फैसला टला, इन संतों को सौंपी गई मंदिर की कमान…राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्या-क्या हुआ?
पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
सपा-कांग्रेस को कब्रिस्तान से फुर्सत नहीं थी… बहराइच में विपक्ष पर बरसे CM योगी, गाजी मियां का मेला बंद
इसके अलावा फार्मासिस्ट के 564 पोस्ट और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के संयुक्त संवर्ग के 93 पदों के लिए 29 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, बीसीजी टेक्नीशियन के 255 पदों के एग्जाम 30 जून को करवाए जाएंगे।
फैशन टेक्नोलॉजी में भी निकली भर्ती
UPSSSC की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जुलाई में फैशन टेक्नोलॉजी (इंस्ट्रक्टर) के 13, ड्रेस मेकिंग के 4, स्वींग टेक्नोलॉजी के 3 तथा मैकेनिकल मोटर व्हीकल के 4 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे। इसके अलावा बोरिंग टेक्नीशियन के 402 पदों और शिक्षक संवर्ग के 58 पदों की परीक्षा 12 जुलाई को निर्धारित की गई है। सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और शोध अधिकारी के कुल 1,565 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुशखबरी: IIT में बढ़ीं 666 सीटें, 2026 में 18,826 छात्रों को मिलेगा एडमिशन
अगस्त में प्लंबर (इंस्ट्रक्टर) के 3 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे। टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप ‘सी’ के 2,759 पदों के लिए 9 अगस्त और सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा के 2,516 पदों के लिए 23 अगस्त को परीक्षा होगी। इसके अलावा सितंबर में आबकारी सिपाही के 722 पदों की भर्ती परीक्षा 20 सितंबर और वन्यजीव रक्षक के 708 पदों के लिए परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में परीक्षा और इंटरव्यू की तारीखों में बदलाव किए जा सकते हैं।
Upsssc recruitment 2026 up group c bharti exam interview schedule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMसिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
Jul 22, 2026 | 11:27 PMविभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का…NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल
Jul 22, 2026 | 11:17 PMMP में समय से पहले स्थगित हुआ मानसून सत्र; ‘कॉकरोच’ टिप्पणी और इस्तीफे की चुनौती पर गरमाई राजनीति
Jul 22, 2026 | 11:13 PMDiet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
Jul 22, 2026 | 11:08 PMAssam Flood: असम में सेना ने तेज किया राहत और बचाव अभियान, 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 22, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














