Amravati Crime: पहचान मिटाने के लिए शव जलाने का प्रयास? सिर पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या की आशंका

Woman Murder Investigation: अमरावती के तपोवन टेकड़ी परिसर के जंगलों में एक 25 से 30 वर्षीय अज्ञात युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया है, पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर शिनाख्त में जुटी है।
Amravati Crime: पहचान मिटाने के लिए शव जलाने का प्रयास? सिर पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या की आशंका
घटनास्थल की जांच करते हुए पुलिस अधिकारी (सोर्स - नवभारत)
Published on
Updated on

Partially Burnt Body Of Young Unknown Woman Found In Amravati: अमरावती शहर के सबसे शांत माने जाने वाले तपोवन टेकड़ी परिसर के समीप जंगलों में मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक अज्ञात युवती का अधजला शव बरामद हुआ। इस खौफनाक मंजर को देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव के ठीक पास ही एक लोहे की रॉड भी पड़ी हुई मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या बेहद बेरहमी से सिर पर वार करके की गई है और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसे जलाने का प्रयास किया गया।

आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही अमरावती पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया। अमरावती अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण और गाडगेनगर थाने के पीआई गोरखनाथ जाधव अपने पूरे दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अमरावती पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच की कमान संभाल ली है।

सीपी ओला ने घटनास्थल दी भेंट

घटना की गंभीरता को देखते हुए अमरावती पुलिस आयुक्त राकेश ओला स्वयं घटनास्थल पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। मृतक की शिनाख्त कर जांच करने की सूचना दी थी।

  • रिपोर्ट 'मिसिंग खंगाल रही पुलिस
  • हत्या के बाद शव जलाने की आशंका
  • पहचान मिटाने की कोशिश का संदेह
  • हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस टीम

जंगल गए युवक ने देखी लाश, उमड़ी भीड़

अमरावती पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार की सुबह राजुरा शहर निवासी एक युवक जब इस परिसर से गुजर रहा था, तब उसकी नजर जंगल के भीतर इस अधजली लाश पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर तपोवन सहित पूरे अमरावती शहर में आग की तरह फैल गई। जंगल में युवती का शव मिलने की बात सुनते ही मौके पर सैकड़ों - स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई।

क्रूर हत्या का संदेह

  • प्रथम दृष्टया पुलिस इसे सोची-समझी क्रूर हत्या मानकर चल रही है।
  • कातिलों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे और शरीर को जलाने की कोशिश की है।
  • सबसे बड़ी चुनौती मृतका की शिनाख्त करना है। पुलिस विभाग ने शहर और आस-पास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया है।
  • हाल ही के दिनों में दर्ज हुई सभी मिसिंग रिपोर्ट की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह युवती कहां की रहने वाली थी।
  • पुलिस का दावा है कि जल्द ही मृतका की पहचान कर हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com