भागड़ी में सैकड़ों मजदूरों का हल्लाबोल, ग्रापं कार्यालय पर निकाला आक्रामक मोर्चा, आश्वासन के बाद स्थगित
Lakhandur Protest News: भागड़ी ग्रा. पं. में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यालय पर निकाला मोर्चा प्रशासन से लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ।
Lakhandur Protest (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Lakhandur MGNREGA Irregularities News: लाखांदुर तहसील के भागड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत चल रहे रोजगार गारंटी योजना के कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सैकड़ों नागरिकों ने ग्राम पंचायत कार्यालय पर आक्रामक मोर्चा निकाला। सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रपाल लोणारे और नानाजी लोणारे के नेतृत्व तथा किसान नेता विनोद ढोरे के मार्गदर्शन में आंदोलन किया गया।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि महाराष्ट्र शासन की एमआरजीएस मातोश्री पगडंडी सड़क योजना के तहत गांव में चल रहे कार्यों में वास्तविक जरूरतमंद और भूमिहीन मजदूरों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। कुछ चुनिंदा 30 से 40 लोगों को केवल हाजिरी लगाओ और घर जाओ जैसी गलत पद्धति अपनाकर प्रतिदिन 100 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि अन्य मजदूरों को काम से वंचित रखा जा रहा है। इस कथित भेदभाव से नाराज नागरिकों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से शिकायत की, जिसके बाद आंदोलन का निर्णय लिया गया।
लिखित आश्वासन के बाद शांत हुआ माहौल
मोर्चे की बढ़ती आक्रामकता और बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी को देखते हुए जिला परिषद सदस्य प्रियांका बोरकर तथा पंचायत समिति के अधिकारी जयंत डांगरे तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से विस्तृत चर्चा कर उनकी मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन शांत हुआ और मोर्चा सभा में परिवर्तित हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
अमरावती में सनसनी: लड़की को ब्रेसलेट देने पर युवक की गर्दन पर उस्तरे से हमला
Amravati News: अमरावती-मोर्शी रोड पर गैस सिलेंडर ट्रक से टकराई एसटी बस, कंडक्टर समेत 4 घायल
Amravati News: वरुड पंचायत समिति कार्यालय में गंदगी का अंबार, नागरिकों ने कार्रवाई की मांग उठाई
ये भी पढ़े: नासिक में विधान परिषद सीट के लिए महायुति में होगा महायुद्ध! BJP और शिवसेना आमने-सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
पुलिस का कड़ा बंदोबस्त
आंदोलन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाखांदूर पुलिस थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर तैनात रहे। इस दौरान आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन पर जल्द अमल नहीं किया गया, तो इससे भी अधिक तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
