दर्यापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Daryapur Encroachment Drive News: दर्यापुर नगर परिषद ने बढ़ते अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए बुलडोजर कार्रवाई शुरू की है। प्रशासन की इस मुहिम से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है।
Daryapur Encroachment Drive (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Daryapur Bulldozer Action News: दर्यापुर शहर में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या पर आखिरकार नगर परिषद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर शुरू की गई। मुख्य बाजार, सड़कों के किनारे बने अवैध शेड, फेरीवालों की बढ़ती भीड़ और दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण के कारण नागरिकों को आए दिन भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा था।
इस स्थिति को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले कई सालों से शहर के मुख्य मार्ग अतिक्रमण की चपेट में थे। पैदल चलने वाले फुटपाथ गायब हो चुके थे और कुछ जगहों पर तो पूरी सड़कें ही व्यापारियों के कब्जे में आ गई थीं। प्रशासन की लगातार अनदेखी के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद थे।
अतिक्रमण हटाना बेहद जरूरी
लेकिन अब नगर परिषद प्रशासन द्वारा सख्त रवैया अपनाते हुए की जा रही इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई के दौरान कुछ छोटे व्यापारियों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। व्यापारियों का कहना है, कार्रवाई केवल छोटे दुकानदारों पर ही की जा रही है, जबकि बड़े और रसूखदार लोगों के अतिक्रमण को नजरअंदाज किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कन्हालगांव में रोका बालविवाह, 19 साल का दूल्हा, सरपंच से लेकर पुलिस पाटिल तक मुस्तैद
महाराष्ट्र में आग उगल रही गर्मी, वर्धा में 47 डिग्री के पार पहुंचा पारा, नवतपा में क्या होगा हाल?
गोंदिया में दवाई की दुकानें शत प्रतिशत बंद, ऑनलाइन बिक्री का विरोध, मिला उस्फु्र्त प्रतिसाद
माता-पिता को घर से निकालने वाले बेटे को गोंदिया जिलाधीश का झटका, 15 दिन के अंदर मकान खाली करने का आदेश
ऐसे में अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या प्रशासन की यह मुहिम निष्पक्ष रहेगी या नहीं। दूसरी ओर, आम नागरिकों ने नगर परिषद की इस कार्रवाई का दिल खोलकर स्वागत किया है। समझदार नागरिकों का मानना है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क हादसों को रोकने के लिए अतिक्रमण हटाना बेहद जरूरी था।
एक-दो दिन का दिखावा न बने
कई लोगों ने यह मांग भी की है कि यह कार्रवाई सिर्फ एकदो दिन का दिखावा न बनकर, बल्कि लगातार जारी रहनी चाहिए। अब देखना यह होगा कि दर्यापूर शहर में शुरू हुई यह कार्रवाई वाकई शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाएगी या कुछ ही दिनों में स्थिति फिर से जैसे थे यानी पहले जैसी हो जाएगी।
ये भी पढ़े: Pune Garbage Crisis: पुणे में कचरा संकट पर सियासत तेज, कांग्रेस ने लगाया 700 करोड़ घोटाले का आरोप
जारी रहेगी मुहिम
मुख्याधिकारी डॉ. विकास खंडारे ने कहा कि शहर में बढ़ते हादसों को रोकने और सरकारी नियमों के अनुसार ही अतिक्रमण हटाने का यह अभियान चलाया जा रहा है।
अन्यथा करेंगे आंदोलन
शिंदे गुट के शिवसेना जिला समन्वयक गोपाल पाटिल अरबट सड़कों के किनारे दुकान लगाने वाले छोटे व्यवसायियों की आजीविका पूरी तरह से इसी व्यापार पर निर्भर है। इसलिए नगर परिषद को इस अतिक्रमण हटाओ अभियान को तुरंत रोकना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम सड़कों पर उतरकर तीव्र आंदोलन करेंगे।
