अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
Amravati Physical abuse Case News:अमरावती के अर्जुन नगर में महिला ने एक व्यक्ति पर बंदूक की नोक पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
Physical abuse Case (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Obscene Video Threat News: अमरावती शहर के अर्जुन नगर में महिला के साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म और अश्लिल वीडियो करने की धमकी देने का मामला सामने आया। महिला की शिकायत पर गाडगे नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। शिकायत के अनुसार पीडिता महिला के पति और आरोपी के बीच दोस्ताना था।
तथा दोनों प्लॉट के व्यवसाय से जुड़े हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने महिला से नजदीकियां बढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने उसे स्पष्ट रूप से मना कर दिया। 20 नवंबर 2023 को जब पीड़िता के पति शहर से बाहर गए हुए थे। तब आरोपी ने महिला को फोन कर कहा कि उसकी पत्नी भी बाहर गई है और वह उसके लिए भोजन का डिब्बा लेकर आए।
बंदूक दिखाकर धमकाया
महिला जब अर्जुन नगर स्थित आरोपी के घर पहुंची तब आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और बंदूक दिखाकर धमकाया आरोपी ने महिला के पति और बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इसके बाद भी जबजब उसका पति बाहर जाता था तब आरोपी मौके का फायदा उठाकर उसके घर पहुंचता और जबरन शारीरिक संबंध बनाता था।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर में लव जिहाद का मामला: पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना का केस दर्ज
Vidarbha Weather Forecast: अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी
अमरावती में रेत तस्करों पर LCB का बड़ा ऐक्शन; 2 ट्रक अमरावती में रेत तस्करों पर LCB का बड़ा ऐक्शन; 2 ट्रक और ट
अमरावती कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास
ये भी पढ़े: 2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
आरोपी ने महिला के अश्लील वीडियो भी बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे डराता रहा। महिला की लिखित शिकायत पर गाडगे नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक वैशाली चव्हाण कर रही।
