विधान परिषद चुनावों का बजा बिगुल, अबकी बार स्थानीय गोंदियावासी को मिले अवसर
Gondia Bhandara MLC Election: गोंदिया-भंडारा विधान परिषद चुनाव के लिए 18 जून को मतदान और 22 जून को मतगणना होगी। महायुति और कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
Legislative Council Election (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Gondia Legislative Council Election 2026: विधान परिषद सीटों के लिये चार साल के इंतजार के बाद 18 जून को गोंदियाभंडारा विधान परिषद क्षेत्र का मतदान होगा और 22 जून को मतगणना के साथ ही गोंदिया-भंडारा के विकास के लिए दोनों जिले से एक और विधायक चुन लिया जाएगा। गोंदिया-भंडारा विधान परिषद में गत चुनाव में भाजपा के डॉ. परिणय फुके ने चुनाव जीता था तथा उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राजेंद्र जैन व कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल गोपालदास अग्रवाल को हराया था।
इसके पहले इस सीट पर अधिकांश कांग्रेस और राष्ट्रवादी ने ही जीत हासिल की थी। महायुति के रुप में भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक साथ है, इसलिये इस बात की संभावनाएं अधिक है कि गोंदिया-भंडारा विधान परिषद में महायुति से राष्ट्रवादी कांग्रेस और भाजपा का संयुक्त उम्मीदवार मैदान में रहेगा, जबकि वहीं गोंदियाभंडारा संसदीय क्षेत्र की इस विधान परिषद में कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के नेतृत्व में यह चुनाव भी कांग्रेस अवश्य लड़ेगी।
भाजपा और कांग्रेस में दावेदारों ने शुरु की लॉबिंग
जिले में कुल 437 मतदाता चुनाव घोषित तो हुआ लेकिन अब तक किसी ने भी दावेदारी नही की। ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल, भाजपा व राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की भूमिका पर नजरें लगी हुई है। भाजपा की ओर से अनेक इच्छुक है वहीं भाजपा की तुलना में राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित पवार गट के इच्छुक कम है।
सम्बंधित ख़बरें
दर्यापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
कन्हालगांव में रोका बालविवाह, 19 साल का दूल्हा, सरपंच से लेकर पुलिस पाटिल तक मुस्तैद
महाराष्ट्र में आग उगल रही गर्मी, वर्धा में 47 डिग्री के पार पहुंचा पारा, नवतपा में क्या होगा हाल?
गोंदिया में दवाई की दुकानें शत प्रतिशत बंद, ऑनलाइन बिक्री का विरोध, मिला उस्फु्र्त प्रतिसाद
जिससे किसे दावेदारी मिलती है इस ओर नजरें लगी है। इस चुनाव के लिए दोनों जिले में कुल 437 मतदाता है। जिसमें गोंदिया जिले में 214 व भंडारा जिले में 223 मतदाता है। भंडारा जिले में भाजपा के 85, कांग्रेस के 45 व गोंदिया जिले में भाजपा के 80 व कांग्रेस के 61 मतदाता है।
ये भी पढ़े: 2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर
कौन-कौन हैं दावेदार
विधान परिषद में भाजपा, राष्ट्रवादी अजित और शिवसेना शिंदे गट की महायुति एक साथ मिलकर लड़ेगी तो इस स्थिति में एक बार फिर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन को सशक्त दावेदार माना जा रहा है, भाजपा से पूर्व सांसद सुनिल मेंढ़े, कृषि उत्पन्न बाजार समिति के संचालक सुमित लोकेश भालोटिया, भंडारा जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश बालबुध्दे, कांग्रेस से पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के पुत्र प्रफुल अग्रवाल व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दिलीप बंसोड के नाम भी चर्चा में है।
