Amravati News: विदर्भ की पंढरी कौंडण्यपुर में भक्ति का महासंगम, भागवत कथा-कीर्तन और दीपोत्सव बने आकर्षण
Wardha River Holy Bath: कौंडण्यपुर के श्री विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर में अधिक मास एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहाँ १ लाख दीयों का दीपोत्सव और महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Holy Baths At Wardha River In Amravati: विदर्भ की पंढरी और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र, माता रुक्मणी के मायके के रूप में प्रसिद्ध प्राचीन तीर्थक्षेत्र कौंडण्यपुर विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर में इन दिनों भक्ति का माहौल है। अधिक मास के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है।
भजन सहित विभिन्न कार्यक्रम
मंदिर में नियमित रूप से महाअभिषेक, महाआरती, श्रीमद्भागवत कथा, पारायण, हरिपाठ, कीर्तन के साथ-साथ वारकरी भजनी मंडल और महिला भजनी मंडलों के भजनों के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अधिक मास अंतर्गत आई एकादशी के विशेष अवसर पर हजारों वारकरी और महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए संस्थान की ओर से बेहतरीन व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर सुचारू रूप से दर्शन का लाभ लिया।
वर्तमान में तीर्थक्षेत्र कौंडण्यपुर नगरी ने एक बड़े मेले का रूप ले लिया है, जहां हर तरह की दुकानें सजी हुई हैं। कड़कड़ाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद, आस-पास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु पवित्र वर्धा नदी में स्नान कर रहे हैं। इसके बाद वे श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर, अंबिका देवी मंदिर, शिव मंदिर, गजानन महाराज मंदिर और अवधूत महाराज मंदिर में शीश नवा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कुर्हा पुलिस स्टेशन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता और कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra News: तीन चरणों में माफ होगा किसानों का कर्ज, सरकार बांटेगी 40 हजार करोड़ की राशि
मेट्रो से मोनोरेल… महालक्ष्मी में बनेगा मुंबई का पहला ट्रैवलर स्काईवॉक, 700 मीटर का सफर होगा आसान
15-20 दिन पहले फैसला होता तो नहीं बिगड़ते हालात… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले छगन भुजबल
Gondia News: गोंदिया में स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश, शिक्षा विभाग चला रहा विशेष सर्वे अभियान
धार्मिक उत्सव में परतूर, सातोना बु., उस्मानपूर, सालगांव, रेवलगांव, आष्टी, शिवाजीनगर, फुलवाडी, दतानगर हिस्सी, मापेगांव चांदेश्वर, गुलखंड, देवनांदा, दाकेफल, वाकी, धनेगांव, धामनगांव, कावजवला और खांडवी सहित पूरे पंचक्रोशी के गांवों से लोग भारी संख्या में शामिल हो रहे हैं।
यह भी पढे़ं:- नागपुर में FDA का बड़ा छापा, 6 लाख का प्रतिबंधित पान मसाला जब्त; आरोपी पर FIR
महाप्रसाद के साथ हुआ समापन
- इस भव्य धार्मिक सप्ताह का समापन भागवताचार्य माऊली महाराज राउत सालगांवकर के कीर्तन और महाप्रसाद के वितरण से हुआ।
- पूरे सप्ताह के दौरान भागवत ज्ञानयज्ञ में आयोजित 1 लाख दीयों का भव्य दीपोत्सव, हरि कीर्तन और महाप्रसाद को सफल बनाने में विशेष योगदान देने वाले आयोजक भागवताचार्य माऊली महाराज सालगांवकर और सभी क्षेत्रवासियों ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है।
