यवतमाल की शालाओं में लौटी रौनक, ढोल-ताशों से किया विद्यालय प्रवेशोत्सव, कलेक्टर भी हुए शामील
Bhandara School Re-opening: भंडारा जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। विद्यालय प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यार्थियों का ढोल-ताशों, पुष्पवर्षा और तिलक के साथ स्वागत किया गया।
- Written By: केतकी मोडक
भंडारा जिला कलेक्टर सावन कुमार विद्यार्थियों के साथ प्रवेशोत्सव मानते हुए (सोर्स- फोटो नवभारत)
Bhandara Schools Uniform And Textbook Distribution: भंडारा जिले भर में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के साथ विद्यालय प्रवेशोत्सव अत्यंत उत्साह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। गर्मी की छुट्टियों के बाद विद्यालय खुलने पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।
नियमित अध्ययन ही सफलता की कुंजी: सावन कुमार
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश (यूनिफॉर्म) और पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नियमित उपस्थिति बनाए रखने और मन लगाकर अध्ययन करने का संदेश दिया। ‘पीएमश्री लालबहादुर शास्त्री विद्यालय’, भंडारा में प्रवेशोत्सव और नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु विशेष समारोह आयोजित किया गया।
भंडारा जिला कलेक्टर सावन कुमार ने विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से निःशुल्क गणवेश और पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कठिन परिश्रम ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सत्ता सुख के लिए फिर करवट लेगी महाराष्ट्र की राजनीति? पवार की राकांपा में ‘विलय या एनडीए’ को लेकर मचा घमासान
CBI करेगी TET पेपर लीक की जांच? गड़चिरोली में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने किया आंदोलन, रखी मुआवजे की मांग
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के लिए 53.82 करोड़ का अतिरिक्त फंड मंजूर, अब 210 करोड़ से संवरेगा मंदिर परिसर
नासिक में संत निवृत्तिनाथ महाराज पालकी यात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, 3 जुलाई तक रहेगा डायवर्जन
इस अवसर पर सभी विद्यालयों के प्रवेशद्वारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जिले की 1,290 प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की। इनमें जिला परिषद के 794, निजी अनुदानित 321 तथा 20 नगर परिषद विद्यालय शामिल हैं। पहले दिन इन सभी विद्यालयों में विशेष स्वागत समारोह आयोजित किए गए।
जिले में 59,466 विद्यार्थियों के लिए 5 लाख 47 हजार 827 पाठ्यपुस्तकों की मांग की गई थी, जिनमें से 91.14 प्रतिशत से अधिक पुस्तकें समय पर उपलब्ध करा दी गईं। इसके अलावा, स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के विद्यालयों में अध्ययनरत 55,441 विद्यार्थियों को 1 करोड़ 33 लाख 5 हजार 480 रुपये की राशि से निःशुल्क गणवेश वितरित किए गए।
विद्यार्थियों का किया गया उत्साहवर्धन
शिक्षा विभाग के आह्वान पर विभिन्न विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, ग्रामवासियों और अभिभावकों ने भी उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान ‘स्कूल दत्तक योजना’ के अंतर्गत विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। शिक्षकों ने आंगनवाड़ी एवं बालवाड़ी केंद्रों का दौरा कर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 11 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- आधुनिक तकनीक से सफल होगा यह अभियान
फूलों की वर्षा से हुआ विद्यार्थियों का स्वागत
भंडारा शहर के ‘नूतन कन्या विद्यालय’ में भी प्रवेशोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट एम. एल. भुरे, सचिव शेखर बोरसे, प्राचार्य नीलू तिडके, उपप्रधानाचार्य कैलास कुरंजेकर तथा पर्यवेक्षक प्रिया ब्राह्मणकर की उपस्थिति में ढोल-ताशों की गूंज के बीच नवप्रवेशित छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया।
उनका तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर तथा तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अभिनंदन किया गया। छात्राओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।
