CBI करेगी TET पेपर लीक की जांच? गड़चिरोली में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने किया आंदोलन, रखी मुआवजे की मांग
Congress SC Department: TET पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच, दोषियों पर कार्रवाई और नई परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने ज्ञापन सौंपा।
- Written By: केतकी मोडक
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग आंदोलन करते हुए (सोर्स- फोटो नवभारत )
TET Paper Leak CBI Probe: शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के पेपर लीक मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा नई परीक्षा तिथि तत्काल घोषित करने की मांग को लेकर गड़चिरोली में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो जिले भर में तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि नीट (NEET) परीक्षा के बाद अब TET परीक्षा का पेपर लीक होना राज्य की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। परीक्षा से एक दिन पहले ही विभिन्न जिलों से सैकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके थे, लेकिन ऐन वक्त पर पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई। इससे हजारों अभ्यर्थियों को भारी आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा है।
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद पर गंभीर सवाल उठे
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने मांग की है कि TET पेपर लीक मामले की त्वरित CBI जांच कराई जाए, मुख्य साजिशकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए टीईटी परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के लिए 53.82 करोड़ का अतिरिक्त फंड मंजूर, अब 210 करोड़ से संवरेगा मंदिर परिसर
नासिक में संत निवृत्तिनाथ महाराज पालकी यात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, 3 जुलाई तक रहेगा डायवर्जन
नवभारत संपादकीय: विशेष अदालत का ऐतिहासिक फैसला, तेज जांच और मजबूत चार्जशीट, 59 दिन में दोषी को मिली मौत की सजा
Weather Update: ठाणे में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव, पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी
साथ ही, नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित करने और परीक्षा के लिए यात्रा व अन्य खर्च उठाने वाले अभ्यर्थियों को उचित आर्थिक मुआवजा देने की भी मांग की गई है। इसके बावजूद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद को ही पुनः परीक्षा की जिम्मेदारी दिए जाने पर विभाग ने गंभीर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा- अनुसूचित जातियों के उप वर्गीकरण पर अभी अंतिम निर्णय नहीं
मांगों पर शीघ्र निर्णय लें अन्यथा आंदोलन
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इन न्यायसंगत मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो गड़चिरोली जिले भर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एड. विश्वजीत कोवासे, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष रजनीकांत मोटघरे, प्रदेश सचिव पंकज गुड्डेवार, प्रदेश महासचिव (सोशल मीडिया) नंदू वायलकर, परिवहन सेल अध्यक्ष रुपेश टिकले, सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय चन्ने, प्रभाकर वासेकर, नितेश राठौड़, दत्तात्रय खरवड़े, जितू मुनघाटे, हेमंत मोहितकर, जावेद खान, कल्पना नंदेश्वर, रीता गोवर्धन, पौर्णिमा भडके, माधुरी मडावी, कविता उराडे, शालिनी पेंदाम, मंजू आत्राम सहित अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
