अमरावती: ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्ति पर हाई कोर्ट की रोक; कांडली और धामणगांव के13 गांवों को बड़ी राहत
Amravati Rural Politics: मुंबई हाईकोर्ट नागपुर खंडपीठ ने अमरावती जिले की 13 ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्ति के 23 जनवरी के शासनादेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई। याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत मिली।
- Written By: रूपम सिंह
हाईकोर्ट रोक तस्वीर (सोर्स -सोशल मीडिया)
Maharashtra Village Development Department News: अमरावती जिले में ग्राम पंचायतों पर प्रशासक नियुक्त करने के राज्य शासन के निर्णय को बड़ा न्यायिक झटका लगा है। मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने 23 जनवरी के शासनादेश पर अगली सुनवाई तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने का अंतरिम आदेश जारी किया है। इससे अचलपुर और धामणगांव तहसील की 13 ग्राम पंचायतों को राहत मिली है।
सरकार के आदेश को कोर्ट में चुनौती
जानकारी के अनुसार ग्राम विकास विभाग के अवर सचिव द्वारा 23 जनवरी को जारी पत्र के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के निर्देश प्रशासन को दिए गए थे। इस आदेश को चुनौती देते हुए अचलपुर तहसील के कांडली गांव के सरपंच तथा धामणगांव तहसील के 13 पदाधिकारियों ने नागपुर खंडपीठ में रिट याचिका दायर की थी।
याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने संबंधित ग्राम पंचायतों में अगली सुनवाई तक किसी भी प्रकार की प्रशासकीय कार्रवाई न करने के स्पष्ट निर्देश दिए। इससे पहले 17 फरवरी को अरविंद दलवी व अन्य (बुलढाणा) तथा कल्पना पलसपगार व अन्य अकोला की समान प्रकृति की याचिकाओं को भी एक साथ सुना गया था। अमरावती जिले के कांडली सहित दाभाडा, ढाकुलगांव, विरुल रोढे, वाठोडा, जुना धामणगांव, झाडा, हिरापुर, बोरगांव निस्ताने, तलेगांव दशासर, अशोकनगर, जलका पटाचे, मंगरुल दस्तगीर और सावला गांवों के कुल 13 नागरिकों ने अलग-अलग रिट याचिकाएं दायर की हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, किसान हित के मुद्दों पर हुई चर्चा
Amravati News: बारिश नहीं होने से खरीफ फसल प्रभावित, किसानों ने सूखा घोषित करने की मांग की
Amravati News: सोयाबीन फसल बचाने के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह, जल्दबाजी में न करें छिड़काव
बिना बताए गायब हुए, फिर भी नौकरी पक्की? अमरावती मनपा की ‘मेहरबानी’ पर सरकार का जोरदार ब्रेक
ये भी पढ़ें:- अमरावती: अकाउंटेंट ने कंपनी को लगाया 18 लाख का चूना, पेटी कैश में हेरफेर कर उड़ाए पैसे; FIR दर्ज
13 पदाधिकारियों की याचिका पर सुनवाई
कांडली की याचिका पर दो दिन पूर्व सुनवाई हुई, जबकि धामणगांव तहसील के 13 पदाधिकारियों की याचिका पर सुनवाई संपन्न हुई। सभी मामलों की अगली सुनवाई 24 फरवरी को निर्धारित की गई है। इस संबंध में शासन को नोटिस जारी किया गया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता नीलेश गावंडे ने प्रभावी पैरवी की, जबकि शासन की ओर से मुख्य सरकारी वकील ने पक्ष रखा।
न्यायमूर्ति अनिल एस. किलोर और न्यायमूर्ति राज डी. वाकोडे की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि 23 जनवरी के शासनादेश पर अगली सुनवाई तक कोई कार्रवाई न की जाए। इस अंतरिम आदेश से संबंधित ग्राम पंचायतों को बड़ी राहत मिली है। अब प्रशासक नियुक्ति के निर्णय की न्यायालयीन समीक्षा होगी।
इन ग्रापं का समावेश
- कांडली
- हिरापुर
- दाभाडा
- बोरगांव निस्ताने
- ढाकुलगांव
- तलेगांव दशासर
- विरुल रोढे
- अशोकनगर
- वाठोडा
- जलका पटाचे
- जुना धामणगांव
- मंगरुल दस्तगीर
- झाडा
- सावला
- 23 जनवरी के आदेश पर न्यायिक झटका, अगली सुनवाई 24 को
- रिट याचिकाओं पर सुनवाई, शासन को जारी हुआ नोटिस
- पंचायत पदाधिकारियों की पैरवी रंग लाई प्रशासक नियुक्ति का फैसला अब न्यायालयीन समीक्षा के दायरे में
