Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती वोटर लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम? तुरंत करें ये काम, विधायक सुलभा खोडके ने की अपील

Amravati Voter List Mapping: अमरावती में वोटर लिस्ट सुधार का महाअभियान जारी है। दोहरी प्रविष्टियां हटाने के लिए BLO घर-घर पहुंच रहे हैं। अपना नाम कटने से बचाने के लिए तुरंत करें यह जरूरी काम।

  • Author By Anuj Sahu | published By आकाश मसने |
Updated On: May 30, 2026 | 04:50 PM

विधायक सुलभा खोडके (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Voter List Revision: अमरावती चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अमरावती में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वर्ष 2002 की मतदाता सूची का वर्ष 2024 की मौजूदा सूची के साथ मिलान और मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान में बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर या ऑनलाइन माध्यम से मतदाताओं का प्रत्यक्ष सत्यापन कर रहे हैं। अमरावती निर्वाचन क्षेत्र में इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए स्थानीय विधायक सुलभा खोडके ने नागरिकों से बीएलओ का सहयोग करने और खुद आगे आकर इसमें भाग लेने की अपील की है।

शहरीकरण और पलायन के कारण कई मतदाताओं के नाम दो अलग-अलग जगहों की सूचियों में दर्ज हो गए हैं। इस दोहरेपन को खत्म करने के लिए अमरावती विधानसभा क्षेत्र में 322 बीएलओ और 31 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 71 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि 24 प्रतिशत मैपिंग अभी बाकी है।

अगर पुरानी लिस्ट में नाम न हो तो क्या करें?

विधायक सुलभा खोडके ने तकनीकी प्रक्रिया को समझाते हुए बताया कि यदि किसी मौजूदा मतदाता का नाम साल 2002 की सूची में नहीं मिल रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए ‘ECINET’ ऐप की मदद ली जा रही है। इस ऐप के माध्यम से मतदाताओं के माता-पिता या दादा-दादी के नाम से पुरानी जानकारी निकालकर मैपिंग का काम पूरा किया जा रहा है। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नागरिक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं, तो भविष्य में उन्हें जन्मतिथि और अन्य जरूरी सरकारी दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक

संभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी

4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी

संभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी

यह भी पढ़ें:- मनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना

डबल नाम होने पर तुरंत भरें यह फॉर्म

प्रशासन ने साफ किया है कि यदि किसी नागरिक का नाम दो अलग-अलग जगहों की वोटर लिस्ट में शामिल है, तो वे वर्तमान में जहाँ रह रहे हैं, वहाँ का नाम बरकरार रखें। दूसरी जगह से नाम हटाने के लिए उन्हें तुरंत फॉर्म नंबर 7 भरना होगा। इसके अलावा, नागरिकों की सुविधा और किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए प्रशासन द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिसपर संपर्क कर पूरी जानकारी ली जा सकती है।

Will your name be deleted from the amravati voter list act immediately mla sulabha khodke appeals

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 04:50 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News
  • SIR

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.