अमरावती प्रशासन की अपील: बिजली और बाढ़ आपदा से बचने के लिए करें दामिनी ऐप का उपयोग
Damini App: अमरावती के जिलाधिकारी आशिष येरेकर ने नागरिकों से मानसून के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं से बचाव के लिए दामिनी मोबाइल ऐप का उपयोग करने की अपील की है।
Damini App (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Lightning Alert: में बढ़ोतरी होती है, जिससे हर वर्ष जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान होता है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष आशिष येरेकर ने भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा विकसित दामिनी मोबाइल ऐप का उपयोग करने की अपील की है।
गाज गिरने की सूचना 15 मिनट पहले मिलेगी
जिलाधिकारी ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से बिजली गिरने की संभावित घटनाओं की जानकारी लगभग 15 मिनट पहले प्राप्त हो सकती है। जीपीएस आधारित यह ऐप उपयोगकर्ता के वर्तमान स्थान के अनुसार आसपास बिजली की गतिविधियों और संभावित खतरे की सूचना देता है, जिससे समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचना संभव हो जाता है।उन्होंने सभी स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के प्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से यह ऐप डाउनलोड करने तथा प्राप्त अलर्ट के आधार पर नागरिकों को समय पर चेतावनी देने का आग्रह किया है, ताकि जनहानि को रोका जा सके।
ऐसे डाउनलोड करें दामिनी ऐप
मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर दामिनी बिजली चेतावनी खोजें और आधिकारिक ऐप इंस्टॉल करें। इसके बाद मोबाइल का लोकेशन जीपीएस चालू कर आवश्यक अनुमति दें तथा समय पर चेतावनी प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन सुविधा सक्रिय रखें।
सम्बंधित ख़बरें
Bhusaval-Khandwa के बीच तीसरी-चौथी लाइन का कार्य हुआ तेज, अतिक्रमण हटा खाली कराई गई 8,250 वर्गमीटर जमीन
वाह रे मोदी तेरा खेल, सस्ती दारू महंगा तेल: दानवे के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ ठाकरे गुट का जन आक्रोश
मुंबई मे मलाबार ग्रुप की ‘Hunger Free World’ पहल, दैनिक भोजन वितरण अभियान ने बदली हजारों जिंदगियाँ
‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी…’ मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर के कार्यक्रम में गाया गाना, देखें वायरल VIDEO
ये भी पढ़े: Mumbai Local Train: पनवेल-कर्जत रेल कॉरिडोर 98% पूरा, मुंबई लोकल को जल्द मिलेगी नई लाइफलाइन
प्रशासन ने दिए डाउनलोड के निर्देश
जिला प्रशासन ने सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों, तलाठी, ग्रामसेवक, कृषि सेवक, आपदा मित्र एवं सखी, कोतवाल, आशा कार्यकर्ता, सरपंच और पुलिस पाटिल को इस ऐप का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिजली गिरने और बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान क्या करें और क्या न करें, इस संबंध में जिले की ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
